App

UP राज्यसभा चुनाव की 8 सीटों पर मंथन तेज: BJP ने भेजे 24 संभावित प्रत्याशियों के नाम, इन चेहरों पर दांव

UP Rajya Sabha Chunav: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव होना है. सोमवार को यूपी बीजेपी ने 8 सीटों के लिए संभावित प्रत्याशियों के नामों की लिस्ट शीर्ष नेतृत्व को भेज दी है.

UP राज्यसभा चुनाव की 8 सीटों पर मंथन तेज: BJP ने भेजे 24 संभावित प्रत्याशियों के नाम, इन चेहरों पर दांव
Image Credit: BJP

UP Rajya Sabha Chunav: यूपी राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने 8 प्रत्याशियों के लिए 3-3 नामों का पैनल केंद्रीय ​नेतृत्व को भेज दिया है. यूपी बीजेपी ने 8 उम्मीदवारों के लिए कुल 24 नेताओं के नाम भेजे हैं. इसमें 8 नाम ही फाइनल किए जाएंगे. इसमें स्मृति ईरानी, कुमार विश्वास, संजीव बालियान, हरदीप सिंह पुरी, कौशल किशोर, हरीश द्विवेदी आदि के नाम शामिल हैं.  

8 सीटों के लिए भेजे संभावित नाम 
यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होना है. इन 10 सीटों में 8 सीटों पर बीजेपी का कब्जा है. वहीं, एक-एक सीट पर सपा और बसपा के खाते में हैं. ऐसे में 8 सीटों के लिए यूपी बीजेपी ने 24 प्रत्याशियों के नाम की सूची शीर्ष नेतृत्व को भेज दिया है. 8 नामों पर अंतिम मुहर केंद्रीय नेतृत्व ही लगाएगा. मौजूदा 7 सांसदों का कार्यकाल 25 नवंबर को पूरा हो रहा है. वहीं, दिनेश शर्मा ने पिछले दिनों इस्तीफा दे दिया तो उनकी सीट खाली है.  

सियासी समीकरण साधने में जुटी बीजेपी 
सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी की ओर से भेजी गई लिस्ट में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम प्रमुखता से सामने आया है. इसके साथ ही हरीश द्विवेदी का नाम भी है. पार्टी पुराने और नए चेहरों के बीच संतुलन पर विचार कर रही है. अंतिम नाम पार्टी की घोषणा के बाद ही तय माने जाएंगे. एक और नाम चर्चा राजवीर सिंह राजू का भी सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक, उनका नाम संभावित दावेदारों में जोड़ा जा रहा है.

लिस्ट में ये संभावित नाम  
वर्तमान राज्यसभा सदस्यों में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा के कार्यकाल भी समाप्त हो रहे हैं. दोनों के दोबारा राज्यसभा जाने पर विचार किया जा रहा है. कुमार विश्वास, ⁠सुब्रत पाठक, ⁠त्र्यंबक त्रिपाठी,  ⁠दुर्विजय,  शाक्य, ⁠सुरेश राणा, गीता शाक्य, ⁠रेखा वर्मा, ⁠प्रियंका रावत, ⁠कामेश्वर सिंह, ⁠दिलीप पटेल, ⁠अनिल अग्रवाल,  राजेन्द्र अग्रवाल, ⁠ममतेश शाक्य, ⁠रमापति राम त्रिपाठी, सत्यपाल सिंह, ⁠बृजलाल, रामशंकर कठेरिया आदि का नाम है.  

दिनेश शर्मा को उपराज्यपाल बनाया गया 
7 सांसदों का कार्यकाल नवंबर में पूरा हो रहा है. वहीं, दिनेश शर्मा ने पिछले महीने सितंबर में इस्तीफा दे दिया था. इसके चलते उनकी सीट खाली हो गई है. दिनेश शर्मा को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का उपराज्यपाल बनाया है. दिनेश शर्मा यूपी के डिप्टी सीएम रह चुके हैं. साथ ही वह लखनऊ के मेयर भी रह चुके हैं. बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा के बाद उपराज्यपाल बना दिया है. सभापति सीपी राधाकृष्णन ने उनका इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More