SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

UP Pension Hike: बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों को जल्द मिलेगी खुशखबरी, ₹1500 हो सकती है मासिक पेंशन! अभी मंजूरी बाकी

UP Pension Hike 2026:उत्तर प्रदेश में वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन और दिव्यांगजन पेंशन का लाभ लेने वाले लोगों के लिए राहत की खबर सामने आई है. प्रदेश सरकार तीनों योजनाओं के तहत मिलने वाली पेंशन की रकम बढ़ाने की तैयारी कर रही है. इससे राज्य के 1.20 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को फायदा मिलने की उम्मीद है.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Oct 11, 2026, 10:22 AM IST | Updated: Oct 11, 2026, 10:29 AM IST
Image Credit: UP Pension Hike 2026 (Ai photo)
Join

UP Pension Hike: उत्तर प्रदेश में 1.20 करोड़ से अधिक बुजुर्गों, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजनों को जल्द ही बढ़ी हुई पेंशन का लाभ मिल सकता है. प्रदेश सरकार इन लाभार्थियों की पेंशन में बढ़ोतरी की तैयारी कर रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति दे दी है. प्रस्ताव के अनुसार, पेंशन की राशि 1000 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये प्रतिमाह करने की तैयारी है. इस प्रस्ताव को नवंबर के दूसरे पखवाड़े में कैबिनेट की मंजूरी के लिए लाया जा सकता है.

तीनों योजनाओं के लाभार्थियों को मिलेगा लाभ
प्रदेश सरकार की योजना के तहत वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन और दिव्यांगजन पेंशन के लाभार्थियों को बढ़ी हुई राशि देने की तैयारी है. प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद लाभार्थियों को हर महीने 500 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे.इससे पेंशन के रूप में सालाना मिलने वाली राशि 12 हजार रुपये से बढ़कर 18 हजार रुपये हो जाएगी. इस तरह प्रत्येक लाभार्थी को सालाना 6 हजार रुपये का अतिरिक्त लाभ मिलेगा. सरकार इसके लिए अनुपूरक बजट में आवश्यक धनराशि का प्रावधान कर सकती है.

बुजुर्गों को आर्थिक संबल देने का लक्ष्य
समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण के मुताबिक, सरकार बुजुर्गों को आर्थिक संबल देने के लिए प्रतिबद्ध है. पेंशन में बढ़ोतरी से 67 लाख से अधिक बुजुर्गों को सीधे लाभ मिलने की उम्मीद है. वहीं, दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कुमार कश्यप ने कहा कि दिव्यांगजनों की पेंशन में बढ़ोतरी उनके आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। सरकार दिव्यांगजनों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.

निराश्रित महिला पेंशन के लाभार्थियों की संख्या बढ़ी
वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत दूसरी तिमाही में 67 लाख से अधिक बुजुर्गों को पेंशन का भुगतान किया जा रहा है। पहली तिमाही में यह संख्या 65.60 लाख से अधिक थी. निराश्रित महिला पेंशन योजना के लाभार्थियों की संख्या भी बढ़ी है. दूसरी तिमाही में इनकी संख्या बढ़कर 42,35,911 हो गई, जबकि पहली तिमाही में 41,37,176 महिलाओं को पेंशन मिली थी.  इस तरह एक तिमाही में 98,735 महिला लाभार्थियों की संख्या बढ़ी है. वहीं, दिव्यांगजन पेंशन योजना के लाभार्थियों की संख्या भी 12 लाख से अधिक है.

कैबिनेट की मंजूरी के बाद लागू होगी योजना
पेंशन बढ़ोतरी के प्रस्ताव को अभी कैबिनेट की मंजूरी मिलना बाकी है. सरकार की तैयारी नवंबर के दूसरे पखवाड़े में प्रस्ताव को कैबिनेट के सामने रखने की है. मंजूरी मिलने के बाद बढ़ी हुई पेंशन के भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES