SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

यूपी एमएलसी चुनाव: मेरठ-लखनऊ में BJP का दबदबा, वाराणसी में सपा की बड़ी जीत; कई सीटों पर मतगणना जारी

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में बीजेपी और सपा के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है. बीजेपी ने 4 सीटों पर जीत हासिल की है. जबकि, वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सपा ने बाजी मारी है.

Written By Pooja Singh
Published: Oct 28, 2026, 10:02 AM IST | Updated: Oct 28, 2026, 10:05 AM IST
Join

अगले साल यूपी विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले सियासी हवा का रुख तय करने वाले विधान परिषद (MLC) की 11 शिक्षक और स्नातक सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और समाजवादी पार्टी (SP) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. अब तक सामने आए नतीजों में जहां बीजेपी ने 4 सीटों पर परचम लहराया है, वहीं सपा ने वाराणसी की शिक्षक सीट छीनकर बड़ा उलटफेर कर दिया है.

आपको बता दें, इस चुनाव में कुल 152 प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला करीब 14.81 लाख मतदाताओं के मतों की गिनती से होना है. जिसपर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.

मेरठ से लखनऊ तक BJP का परचम

बीजेपी ने मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक दोनों सीटों पर कब्जा बरकरार रखा है. शिक्षक सीट पर भाजपा के श्रीचंद शर्मा (18,099 वोट) और स्नातक सीट पर दिनेश गोयल (24,928 वोट) ने शानदार जीत दर्ज की. जबकि, लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी उमेश द्विवेदी ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है. इसके अलावा बरेली-मुरादाबाद सीट से बीजेपी के डॉ. हरि सिंह ढिल्लों विजयी रहे.

वाराणसी में सपा का कब्जा

वाराणसी में सपा के लाल बिहारी यादव ने शिक्षक सीट जीतकर बड़ा सियासी संदेश दिया है. जीत के बाद उन्होंने कहा कि शिक्षकों ने अखिलेश यादव पर भरोसा जताया है और सीएम योगी आदित्यनाथ का प्रचार भी भाजपा को नहीं बचा सका. उन्होंने चुनाव के दौरान प्रशासन द्वारा कार्यकर्ताओं को नजरबंद करने का भी आरोप लगाया.

आगरा में हंगामा, गोरखपुर में सपा का बहिष्कार

मतगणना के बीच कई जगहों पर हंगामा देखने को मिला. आगरा शिक्षक सीट पर मतगणना के दौरान भारी तनाव दिखा. सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थकों ने उनके साथ मारपीट की और उनका कुर्ता फाड़ दिया. वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे ड्रामा बताते हुए कहा कि आकाश ने खुद अपना कुर्ता फाड़ा है. उधर, गोरखपुर विश्वविद्यालय में चल रही मतगणना का सपा ने बहिष्कार कर दिया. सपा नेताओं ने अधिकारियों और पर्यवेक्षकों पर भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए पक्षपात करने का आरोप लगाया है.

क्या है. स्नातक सीटों का हाल?

स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में भी दिलचस्प मुकाबला बना हुआ है. इलाहाबाद-झांसी सीट पर 5वें दौर की गिनती के बाद सपा प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव आगे चल रहे हैं. लखनऊ स्नातक सीट पर भी सपा उम्मीदवार कांति सिंह शुरुआती दौर से बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं, वाराणसी स्नातक सीट पर सपा के आशुतोष सिन्हा और भाजपा के केदार सिंह के बीच पहले वरीयता के वोटों की गिनती जारी है. अंतिम आंकड़े आने के बाद ही यूपी एमएलसी चुनाव की पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी.

यह भी पढ़िए: UP में PDA की लड़ाई होगी दिलचस्प: चंद्रशेखर ने अखिलेश की बढ़ा दी टेंशन, 2027 के लिए बिछाई बिसात

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES