SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

प्रियंका गांधी से मिले यूपी कांग्रेस के दिग्गज:जिला-शहर अध्यक्षों की सूची तैयार, 200 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी

यूपी कांग्रेस के जिला और शहर अध्यक्षों की सूची तैयार होने की जानकारी है. प्रियंका गांधी के साथ बैठक में संगठन और सपा के साथ सीट बंटवारे पर चर्चा हुई. कांग्रेस 200 सीटों पर दावा रखने की तैयारी में है.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Oct 20, 2026, 10:35 AM IST | Updated: Oct 20, 2026, 10:42 AM IST
Image Credit: UP Congress Strategy
Join

यूपी विधानसभा चुनाव 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठन और गठबंधन, दोनों मोर्चों पर तैयारी तेज कर दी है. पार्टी के जिला और शहर अध्यक्षों की सूची तैयार होने की जानकारी सामने आई है. वहीं, कांग्रेस समाजवादी पार्टी के साथ सीट बंटवारे की बातचीत में करीब 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा रखने की तैयारी में है.

यह भी पढ़ें- मिशन 2027 के लिए यूपी कांग्रेस का 'सुपर प्लान': ए, बी और सी कैटेगिरी में बांटे गए जिला अध्यक्ष, निष्क्रिय नेताओं की होगी छुट्टी

प्रियंका गांधी के साथ बैठक में संगठन और सीट बंटवारे पर चर्चा
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के साथ यूपी कांग्रेस के नेताओं की बैठक हुई. इसमें प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद शामिल रहे. बैठक में जिला और शहर अध्यक्षों की सूची को अंतिम रूप देने के साथ ही विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई. पार्टी की ओर से जिला और शहर अध्यक्षों की सूची की आधिकारिक घोषणा अभी होनी बाकी है. ऐलान के बाद प्रदेश में कांग्रेस संगठन को चुनावी तैयारियों में जुटाने की योजना है.

गठबंधन में 200 सीटों पर दावा ठोकने की तैयारी
बैठक के दौरान समाजवादी पार्टी (SP) के साथ गठबंधन और सीट शेयरिंग को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई. सूत्रों का कहना है कि यूपी कांग्रेस ने राज्य में लगभग 200 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी और दावा ठोकने का खाका तैयार किया है.'इंडिया' गठबंधन के तहत अगले सप्ताह सीटों के बँटवारे को लेकर औपचारिक चर्चा शुरू होने की संभावना है, जिसके लिए कांग्रेस की एक विशेष कमेटी सपा और अन्य सहयात्री दलों के साथ बातचीत करेगी. दिल्ली में हुई इस अहम बैठक में यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' के साथ-साथ पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद भी विशेष रूप से शामिल रहे. हालांकि, अभी तक सीटों की संख्या पर कोई अंतिम सहमति या आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

कांग्रेस की रणनीति अब संगठन को मजबूत करने के साथ गठबंधन में अपनी हिस्सेदारी तय कराने पर पर पूरी तरह केंद्रित है. आने वाले दिनों में होने वाली बातचीत से सीट बंटवारे की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें- 'अब मुस्लिम युवा दूसरों के लिए दरी नहीं बिछाएंगे, खुद बनेंगे नेता'...रामपुर में ओवैसी ने सपा-इंडिया गठबंधन को घेरा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES