SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों पर लगी मुहर, 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे समेत इन बड़े फैसलों को मंजूरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोक भवन में हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कुल 22 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई है.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Oct 27, 2026, 01:21 PM IST | Updated: Oct 27, 2026, 02:24 PM IST
Image Credit: UP Cabinet Meeting
Join

विशाल सिंह/लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज लोकभवन में कैबिनेट बैठक हुई.  बैठक में कुल 22 प्रस्तावों पर मुहर लगी है.  बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, एक्सप्रेसवे, निवेश, साइबर सुरक्षा और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए. माध्यमिक और संस्कृत विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के साथ बेसिक शिक्षा विभाग के पात्र शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और उनके आश्रितों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई.

आइए कैबिनेट के बड़े फैसले एक नजर में

1. शिक्षा विभाग को सौगात: माध्यमिक और संस्कृत विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों व उनके आश्रितों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने के प्रस्ताव को मंजूरी.

2. सैनिक स्कूल के लिए जमीन: सैनिक स्कूल मैनपुरी के लिए 9.524 हेक्टेयर भूमि निःशुल्क हस्तांतरित करने का प्रस्ताव पास.

चार नए लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूरी

यूपी में चार लिंक एक्सप्रेसवे के विकासकर्ताओं के चयन को कैबिनेट की मंजूरी 
फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाला लिंक एक्सप्रेसवे
झांसी लिंक एक्सप्रेसवे
जेवर लिंक एक्सप्रेसवे

निवेश और इंडस्ट्री

FDI और वैश्विक कंपनियों के निवेश को लेकर इम्पावर्ड कमेटी के फैसले पर मुहर. 
यूपी की GCC नीति-2024 के तहत उच्चस्तरीय समिति की संस्तुतियों को मंजूरी
लखनऊ-हरदोई में 1000 एकड़ में विकसित होने वाले पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क के मास्टर डेवलपर के चयन का प्रस्ताव पास
यूपी में PRAGATI रोबोटिक्स पार्क की स्थापना का प्रस्ताव
झांसी और ललितपुर में भंडारगृह निर्माण के लिए निःशुल्क भूमि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव

अन्य अहम फैसले

उत्तर प्रदेश अंतर्देशीय जलयान नियमावली-2026 के प्रख्यापन का प्रस्ताव
प्रयागराज में हाईकोर्ट के अधिकारियों के लिए 845 आवास बनाने को वित्तीय मंजूरी
यूपी में साइबर सुरक्षा ऑपरेशंस सेंटर की स्थापना का प्रस्ताव
IIT कानपुर के C3iHub के जरिए होगा काम
प्रयागराज में ऑडिटोरियम और वर्किंग वुमन हॉस्टल के निर्माण का प्रस्ताव
लखनऊ और वाराणसी में सीवरेज-पेयजल से जुड़ी 7 परियोजनाओं के व्यय प्रस्ताव को मंजूरी
राज्य पशुधन मिशन से जुड़े प्रस्ताव पर भी विचार.

यूपी कैबिनेट बैठक के फैसलों पर यूपी मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा, "आज की कैबिनेट की बैठक में बड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। शिक्षा से संबंधित हैं, व्यवस्था से संबंधित हैं और व्यक्तिगत विकास से भी संबंधित हैं। पहले NLM था- नेशनल लाइव स्टॉक मिशन और अब उत्तर प्रदेश में पहली बार SLM बनाया है-स्टेट लेवल स्टॉक मिशन।"

'अब्‍दुल अब दरी नहीं बिछाएगा...जो योगी को नहीं चाहते, उनके साथ मिलकर बनाएंगे गठबंधन', ओवैसी आखिर चाहते क्‍या हैं?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES