SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

यूपी बीजेपी वर्किंग कमेटी का ऐलान: पीएम मोदी-सीएम योगी समेत ये 30 स्थायी नाम, देखें पूरी लिस्ट

यूपी बीजेपी की 30 अक्टूबर को कार्यसमिति की बैठक प्रस्तावित है. इससे पहले प्रदेश बीजेपी की वर्किंग कमेटी की सूची जारी कर दी गई है.

Written By Amitesh Pandey
Published: Oct 26, 2026, 07:45 PM IST | Updated: Oct 26, 2026, 08:45 PM IST
Image Credit: UP BJP
Join

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने वर्किंग कमेटी का ऐलान कर दिया है. वर्किंग कमेटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत 30 स्थायी सदस्यों का नाम है. प्रदेश बीजेपी की 30 अक्टूबर को होने वाली कार्यसमिति की बैठक से पहले यह लिस्ट जारी की गई है. 

पंकज चौधरी ने जारी की लिस्ट  

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को प्रदेश कार्यसमिति 2026 के स्थायी आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी कर दी. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सूची में शामिल किया गया. साथ ही पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी, बासित अली और स्मृति ईरानी को भी स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत कई वरिष्ठ नेताओं को जगह मिली.

548 सदस्यों में 134 विशेष आमंत्रित सदस्य भी  

वहीं, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, बीएल वर्मा, कमलेश पासवान, जितिन प्रसाद और एसपी सिंह बघेल समेत कई नेताओं के नाम शामिल हैं. कुल 30 नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति 2026 में स्थायी आमंत्रित सदस्य घोषित किया गया. सूची के अनुसार घोषणा 26 अक्टूबर 2026 को जारी की गई है. लिस्ट में 548 कार्यसमिति सदस्यों के नाम हैं. 134 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं.

30 स्थायी सदस्यों में ये नाम  

पीएम मोदी, राजनाथ सिंह, सीएम योगी के अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, तारिक मंसूर, राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी व हरीश द्विवेदी, राष्ट्रीय मंत्री डा. भोला सिंह व संगीता यादव, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य, अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, विनय कटियार, डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, सूर्य प्रताप शाही, डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय, स्वतंत्रदेव सिंह, भूपेंद्र सिंह चौधरी, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, बीएल वर्मा, कमलेश पासवान, जितिन प्रसाद, एसपी सिंह बघेल, कीर्तिवर्धन सिंह, ओबीसी आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का नाम शामिल है.

बीजेपी महिला मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा  

यूपी बीजेपी महिला मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है. शकुंतला लोधी को पीलीभीत की महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, गुंजन शर्मा को कानपुर की महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. रेनू सिंह को रायबरेली की जिलाध्यक्ष बनाया गया है. माधुरी सोनी को सिद्धार्थनगर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. 

 

बीजेपी महिला जिलाध्यक्षों की लिस्ट देखें 

यह भी पढ़ें : विरासत में गद्दी मिल सकती है बुद्धि नहीं: कानपुर से सीएम योगी का अखिलेश पर हमला

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES