SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

यूपी में BJP का अक्टूबर मेगा प्लान; लखनऊ से मथुरा और वाराणसी तक बैठकों का दौर, 2027 चुनाव पर बनेगी रणनीति

UP BJP Mega Plan: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों को फतह करने के लिए अभी से अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. अक्टूबर 2026 के पहले ही सप्ताह में पार्टी लखनऊ से लेकर मथुरा तक बैठकों का महादौर आयोजित करने जा रही है.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Sep 30, 2026, 10:47 AM IST | Updated: Sep 30, 2026, 10:52 AM IST
Image Credit: BJP 2027 Strategy
Join

विशाल सिंह/UP BJP Mega Plan: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बीजेपी अक्टूबर के पहले सप्ताह में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने जा रही है.  लखनऊ से लेकर मथुरा और वाराणसी तक पार्टी की कई अहम बैठकें और कार्यक्रम प्रस्तावित हैं.इनमें संगठन की जमीनी तैयारियों, कार्यकर्ताओं के फीडबैक और चुनावी रणनीति पर मंथन किया जाएगा.

लखनऊ में 1 और 2 अक्टूबर को संगठनात्मक बैठक
अक्टूबर की शुरुआत बीजेपी की लखनऊ में होने वाली संगठनात्मक बैठक से होगी. 1 और 2 अक्टूबर को प्रस्तावित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह और यूपी प्रभारी विनोद तावड़े समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. बैठक में आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा की जाएगी. पार्टी की कोशिश संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका तय करने की है. इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से मिलने वाले फीडबैक पर भी चर्चा हो सकती है.

3-4 अक्टूबर को मथुरा में हाईलेवल चिंतन बैठक
लखनऊ के बाद 3 और 4 अक्टूबर को मथुरा में बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दो दिवसीय उच्चस्तरीय चिंतन बैठक प्रस्तावित है. इसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन महामंत्री बीएल संतोष और दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे.

मथुरा की बैठक में बूथ, शक्ति केंद्र, मंडल और जिला स्तर तक संगठन की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी. जमीनी कार्यकर्ताओं से मिलने वाले फीडबैक और अलग-अलग क्षेत्रों के सियासी समीकरणों पर भी मंथन होगा.

पश्चिमी यूपी से अवध और पूर्वांचल तक रणनीति पर मंथन
बीजेपी की इस कवायद में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सियासी समीकरणों के साथ अवध और पूर्वांचल पर भी विशेष फोकस रहेगा. पार्टी चुनावी मुद्दों, संगठन की स्थिति और क्षेत्रवार चुनौतियों को लेकर रणनीति तैयार करेगी.

7 अक्टूबर को वाराणसी में कार्यक्रम
इसके बाद 7 अक्टूबर को वाराणसी में भी बीजेपी का कार्यक्रम प्रस्तावित है. इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी रहेगी. विधानसभा चुनाव से पहले लगातार हो रही इन गतिविधियों को संगठन को चुनावी मोड में लाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है.

कुल मिलाकर अक्टूबर का पहला सप्ताह बीजेपी के लिए संगठनात्मक बैठकों और चुनावी रणनीति के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है. पार्टी की कोशिश बूथ स्तर से लेकर प्रदेश संगठन तक तैयारियों को मजबूत करने और 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए रोडमैप तैयार करने की है.

यूपी कांग्रेस नेताओं की चमकेगी किस्मत: AICC राष्ट्रीय सचिव के लिए 19 नेताओं ने दिया इंटरव्यू, संगठन में बढ़ेगा कद

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES