SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जिद पड़ी भारी: स्नान के दौरान यमुना में डूबे चाचा-भतीजे, एक सुरक्षित तो दूसरे की तलाश में जुटी पुलिस

Agra News: आगरा के थाना छत्ता क्षेत्र में यमुना नदी में चाचा-भतीजा डूब गए. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि भतीजे को बचा लिया गया है. जबकि, चाचा की तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है.

Written By Pooja Singh
Published: Oct 10, 2026, 11:53 AM IST | Updated: Oct 10, 2026, 11:57 AM IST
Join

Agra News/ कपिल अग्रवाल: आगरा के थाना छत्ता क्षेत्र के हाथी घाट पर उस समय चीख-पुकार मच गई, जब यमुना नदी में स्नान और तर्पण के दौरान चाचा-भतीजा गहरे पानी में डूबने लगे. वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए भतीजे को तो सही-सलामत पानी से बाहर निकाल लिया, लेकिन तेज बहाव में चाचा बह गए. इस हादसे से घाट पर हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया.

सतर्कता छोड़ नदी में बढ़ते गए आगे
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम लापता चाचा की तलाश में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, थाना रकाबगंज क्षेत्र के रावली निवासी चाचा और उनका भतीजा सर्वपितृ अमावस्या के मौके पर पूर्वजों के निमित्त तर्पण और स्नान करने के लिए छत्ता थाना क्षेत्र के हाथी घाट पहुंचे थे. घाट पर पितृ विसर्जन को लेकर लोगों की आवाजाही थी.

बताया जा रहा है कि दोनों नदी में स्नान करते-करते काफी आगे चले गए. घाट पर मौजूद अन्य लोगों ने उन्हें गहरे पानी की तरफ जाने से रोका भी और आगाह भी किया, लेकिन वे सतर्कता को नजरअंदाज करते हुए नदी में आगे बढ़ते चले गए.

भतीजे को सुरक्षित बाहर निकाला
अचानक यमुना का बहाव तेज होने और पानी का स्तर गहरा होने की वजह से दोनों डूबने लगे. दोनों को पानी में छटपटाते देख घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. कुछ लोगों ने तुरंत नदी में छलांग लगाई और कड़ी मशक्कत के बाद भतीजे को सुरक्षित बाहर खींच निकाला. हालांकि, तब तक चाचा नदी के तेज बहाव की चपेट में आ चुके थे और ओझल हो गए.

लापता चाचा की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही थाना छत्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची. रोते-बिलखते परिजन भी हाथी घाट पहुंचे, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और रेस्क्यू टीम की मदद से लापता चाचा की तलाश के लिए यमुना नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. परिजन ने बताया कि दोनों यमुना नदी में नहाने आए थे, लेकिन वे गहरे पानी में डूब गए. मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने भतीजे को बचा लिया, लेकिन चाचा तेज बहाव में बह गए.

लोगों से सावधानी बरतने की अपील
पितृ पक्ष के अंतिम दिन हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है. जहां एक तरफ लोग पितरों को श्रद्धापूर्वक विदाई दे रहे थे, वहीं इस अनहोनी ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया. लोगों से अपील की गई है कि वे नदियों के घाटों पर गहरे पानी में जाने से बचें और सुरक्षा नियमों का पालन करें. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES