SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

श्रद्धा दुबे केस: डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर हटाए गए, हजरतगंज इंस्पेक्टर लाइन हाजिर; इनामी राशि हुई दोगुनी

श्रद्धा दुबे मामले को लेकर लगातार पुलिस पर उठ रहे सवालों के बीच अब पुलिस कर्मियों पर गाज गिरी है जिसमें हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह और DCP सेंट्रल विक्रांत वीर को हटा दिया गया है. श्रद्धा दुबे अब तक फरार है और पुलिस उसको खोजने में नाकामयाब साबित हो रही है.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Oct 19, 2026, 11:45 AM IST | Updated: Oct 19, 2026, 06:40 PM IST
Image Credit: Shiva Sharma Murder Case Lucknow
Join

लखनऊ: कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर उठ रहे सवालों के बीच लखनऊ पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन हुआ है. फरार मॉडल और इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी नहीं होने और उसके लगातार सामने आ रहे वीडियो के बीच शासन ने सख्त रुख अपनाया है. डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर को पद से हटाकर डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है, जबकि हजरतगंज कोतवाली के इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को लाइन हाजिर किया गया है. इसके साथ ही मामले में फरार श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और चालक दानिश पर घोषित इनाम की राशि 25 हजार रुपये से बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये कर दी गई है. पुलिस की टीमें तीनों आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं.

श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें सक्रिय
शिवा शर्मा की मौत के मामले में नामजद श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और ड्राइवर अभी फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. पुलिस को आशंका है कि आरोपी प्रदेश से बाहर भी छिपे हो सकते है. इसी को देखते हुए दूसरे राज्यों के साथ-साथ नेपाल में भी उनकी तलाश किए जाने की बात सामने आई है. तकनीकी निगरानी और मुखबिरों से मिलने वाली सूचनाओं के आधार पर भी आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.

श्रद्धा का एक और वीडियो आया सामने
रविवार को श्रद्धा दुबे का एक और वीडियो सामने आया, जिसमें वह खुद को बेगुनाह बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग करती नजर आई. एक मीडिया संस्थान से बातचीत में श्रद्धा ने दावा किया कि शिवा शर्मा ने आत्महत्या की थी और उसने उन्हें बिल्डिंग की चौथी मंजिल से छलांग लगाते हुए देखा था. श्रद्धा का कहना है कि अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सामने आने से घटना की सच्चाई स्पष्ट हो सकती है. हालांकि, ये श्रद्धा के अपने दावे हैं और मामले की जांच के निष्कर्ष सामने आना बाकी है.

पुलिस की कार्रवाई पर उठ रहे थे सवाल
मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने और श्रद्धा दुबे के वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे थे. रविवार को पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा की ओर से कार्रवाई के क्रम में हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को लाइन हाजिर किया गया. इसके बाद डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर को पद से हटाकर डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध किए जाने की कार्रवाई हुई. फिलहाल, मामले में तीनों नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और शिवा शर्मा की मौत की परिस्थितियों को स्पष्ट करना पुलिस के सामने अहम चुनौती है.

क्या है पूरा मामला?
गौरतलब है कि बीते 9 अक्टूबर को लखनऊ के हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की मौत हो गई थी. जिस मंजिल पर यह घटना हुई, वहीं मॉडल और इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे भी रहती थी. इस सनसनीखेज मामले में श्रद्धा दुबे समेत तीन लोगों के नाम सामने आए, जिसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की.

'चलती स्कॉर्पियो से शीशा नीचे कर लड़कों को रिझाती थी श्रद्धा...': ड्राइवर के खुलासों से मची सनसनी

श्रद्धा दुबे के नेपाल से भारत लौटने की आशंका: यूपी से सटी भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, बहराइच से महाराजगंज तक कड़ी निगरानी

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES