SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

श्रद्धा दुबे की तलाश तेज, नेपाल बॉर्डर पर बुर्के वाली महिला पर नजर, नए सिम से संपर्क की कोशिश, कोर्ट में सरेंडर की अटकलें

श्रद्धा दुबे के भारत लौटने की आशंका को देखते हुए उत्तर प्रदेश से सटी भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ाई गई है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि श्रद्धा के भारत लौटने के इनपुट मिल रहे हैं. रुपईडीहा, लखीमपुर खीरी, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर समेत सभी सीमावर्ती जिलों में अलर्ट जारी किया गया है.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Oct 18, 2026, 09:17 AM IST | Updated: Oct 18, 2026, 10:52 AM IST
Image Credit: Shraddha Dubey Search Nepal Border
Join

लखनऊ/बहराइच: बहुचर्चित केस में फरार चल रही श्रद्धा दुबे की तलाश तेज, भारत-नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्टबहुचर्चित मामले में नाम सामने आने के बाद से फरार चल रही श्रद्धा दुबे की लोकेशन को लेकर खुफिया तंत्र सक्रिय हो गया है.  आशंका जताई जा रही है कि वह नेपाल से वापस भारत में दाखिल हो सकती है, जिसके बाद यूपी से सटे भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

सीमावर्ती इलाकों में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने बढ़ाई निगरानी
बहराइच के रुपईडीहा से लेकर लखीमपुर खीरी, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और श्रावस्ती तक के सीमावर्ती इलाकों में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने निगरानी बढ़ा दी है. बॉर्डर पर आने-जाने वाले हर वाहन और यात्री की जांच की जा रही है.

चेकपोस्ट पर तस्वीरें लगाकर हो रही पहचान
खुफिया इनपुट मिलने के बाद सभी प्रमुख चेकपोस्टों पर पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है.  संदिग्धों की पहचान आसान हो, इसके लिए चेकपोस्ट पर श्रद्धा दुबे की फोटो साझा की गई है. नेपाल सीमा से जुड़े कच्चे और पक्के रास्तों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, 10 अक्टूबर को श्रद्धा के भारत से नेपाल में जाने की जानकारी मिली है.  इस दौरान के कुछ सीसीटीवी फुटेज भी जांच एजेंसियों के हाथ लगे हैं, जिसमें वह एक सहयोगी के साथ नेपाल के चेकपोस्ट के पास रिक्शे से गुजरती हुई दिख रही है.

तलाश में लगी हैं लखनऊ पुलिस की 8 टीमें
श्रद्धा दुबे को ट्रेस करने के लिए लखनऊ पुलिस ने 8 विशेष टीमों का गठन किया है. तीन टीमें नेपाल में कैंप कर वहां की लोकल पुलिस के साथ मिलकर तलाश कर रही हैं. वहीं दो टीमें टेक्निकल सर्विलांस और इलेक्ट्रॉनिक ट्रैकिंग के जरिए उसकी लोकेशन निकालने में जुटी हैं. बाकी टीमें यूपी के सीमावर्ती जिलों में लगातार दबिश दे रही हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संयुक्त ऑपरेशन के बाद जल्द ही इस मामले में अहम सुराग हाथ लग सकते हैं.

इनामी बदमाश ऋषभ राय पर चला चाबुक
पुलिस ने शिवा हत्याकांड से जुड़े अन्य आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. मृतक शिवा शर्मा को धमकी देने वाले और अलीगंज थाने से 25 हजार के इनामी बदमाश ऋषभ राय को जिला बदर कर दिया गया है. पुलिस लंबे समय से श्रद्धा के इस करीबी की तलाश में थी. लखनऊ कमिश्नरेट ने उसके जिले में प्रवेश पर भी पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है. 

लखनऊ नेपाल बॉर्डर पर बुर्के वाली पर जांच एजेंसियों की पैनी नजर
लखनऊ के बहुचर्चित श्रद्धा दुबे प्रकरण में जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, नेपाल बॉर्डर पर बुर्का पहनकर पहचान छिपाकर मूवमेंट करने वाली एक महिला पर जांच एजेंसियों की नजर है. आशंका जताई जा रही है कि पहचान छिपाकर ठिकाना बदला जा रहा है.जांच में सामने आया है कि फरारी के दौरान श्रद्धा ने कई वकीलों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन यूपी के कई लोगों ने मदद से हाथ खींच लिए हैं. 

अब नए सिम कार्ड के जरिए नए संपर्क बनाने की कोशिश की जानकारी भी सामने आ रही है. सूत्रों का कहना है कि यह कहानी अब सिर्फ फरारी तक सीमित नहीं है.  नवरात्रि की छुट्टियों के बीच नए ठिकाने की तलाश की चर्चा तेज है, जिसके बाद कोर्ट में सरेंडर की रणनीति पर काम किया जा सकता है. संभावित सरेंडर को देखते हुए लखनऊ कोर्ट परिसर में पुलिस की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है. जांच एजेंसियां नेपाल बॉर्डर से लेकर शहर के संभावित ठिकानों तक सक्रिय हैं.

शिवा शर्मा मौत केस: नेपाल में दिखी ₹25 हजार की इनामी श्रद्धा दुबे, बहन के साथ तस्वीर आई सामने

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES