SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जेल में बंद श्रद्धा दुबे तो इंस्टाग्राम पर कौन एक्टिव? मॉडल के फॉलोअर्स बढ़े, घट रही फॉलोइंग

श्रद्धा दुबे शिवा शर्मा केस में सलाखों के पीछे है. जेल में उनकी दिनचर्या को लेकर चर्चा हो रही थी. अब उसके इंस्टाग्राम अकाउंट में हो रही गतिविधियों ने सवाल खड़े कर दिए हैं.

Written By Amitesh Pandey
Published: Oct 25, 2026, 11:02 PM IST | Updated: Oct 25, 2026, 11:07 PM IST
Image Credit: जी संवाददाता
Join

लखनऊ में कैफे मालिक शिवा शर्मा हत्याकांड में जेल में बंद मॉडल श्रद्धा दुबे की कहानी में अब एक नया सवाल खड़ा हो रहा है. सवाल सिर्फ जेल के भीतर उसकी दिनचर्या का नहीं, बल्कि उस डिजिटल दुनिया का भी है, जहां श्रद्धा की मौजूदगी से जुड़ी गतिविधियों में बदलाव के दावे किए जा रहे हैं. एक तरफ श्रद्धा दुबे जेल में बंद है, तो दूसरी तरफ उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलोअर्स बढ़ने और फॉलोइंग घटने की बात सामने आई है. आखिर इस अकाउंट को कौन संभाल रहा है? क्या यह सामान्य सोशल मीडिया गतिविधि है? या जांच के लिहाज से कोई अहम सुराग? फिलहाल इन सवालों के जवाब पुलिस ढूंढ रही है.

फॉलो किए जाने वालों की संख्या कम हुई  

शिवा शर्मा हत्याकांड में जेल भेजी गई श्रद्धा दुबे और उसकी बहन रश्मि दुबे की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. जेल में दूसरे दिन की बेचैनी और तनाव की चर्चाओं के बीच अब श्रद्धा के सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि शिवा शर्मा हत्याकांड में नाम सामने आने के बाद श्रद्धा के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या करीब 1 लाख 41 हजार से बढ़कर 1 लाख 44 हजार तक पहुंच गई. वहीं, उसके अकाउंट पर फॉलो किए जाने वाले लोगों की संख्या 421 से घटकर 407 होने की बात कही जा रही है.

श्रद्धा के इंस्टा अकाउंट कौन चला रहा?  

अगर इन आंकड़ों की पुष्टि होती है, तो सवाल उठना लाजिमी है कि श्रद्धा के अकाउंट पर यह बदलाव कैसे हो रहा है. क्या पुराने फॉलो किए गए अकाउंट हटाए जा रहे हैं? क्या किसी करीबी के पास अकाउंट का एक्सेस है? या फिर इसके पीछे कोई दूसरी वजह है?

सबूत मिटाने की कोशिश तो नहीं?  

इन संभावनाओं के बीच सबसे अहम बात यह है कि केवल फॉलोअर्स या फॉलोइंग में बदलाव से अकाउंट चलाने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकती. न ही इससे अपने आप सबूत मिटाने की साजिश साबित होती है. बता दें कि 9 अक्टूबर को शिवा शर्मा बिल्डिंग की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी. हत्याकांड में लिव इन में रह रही श्रद्धा दुबे का नाम सामने आया था.

नागपुर से गिरफ्तार हुए थे तीनों  

पिछले दिनों लखनऊ पुलिस ने श्रद्धा दुबे को नागपुर से गिरफ्तार किया था. श्रद्धा के साथ उसकी बहन ​रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को भी गिरफ्तार कर लखनऊ लाया गया था, तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने पुलिस रिमांड में जेल भेज दिया था. जेल में बंद तीनों आरोपियों से अभी तक कोई मिलने नहीं पहुंचा है. परिवार के लोग मिलने से दूरी बनाए हैं.  
 

यह भी पढ़ें : शिवा हत्याकांड में नया सवाल: श्रद्धा दुबे से मिलने से क्यों कतरा रहे अपने? जेल में कैसे कट रहीं रातें

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES