SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

श्रद्धा दुबे की सौतेली मां और पिता से पूछताछ: रायबरेली में घर पर पहुंची पुलिस, लखनऊ वाला फ्लैट सील

शिवा शर्मा केस में फरार चल रही मॉडल श्रद्धा दुबे की तलाश के लिए 10 से ज्यादा टीमें दबिश दे रही हैं. इस बीच पुलिस ने रायबरेली में श्रद्धा दुबे के पिता और सौतेली मां से पूछताछ की

Written By Amitesh Pandey
Published: Oct 19, 2026, 04:23 PM IST | Updated: Oct 19, 2026, 06:42 PM IST
Image Credit: Shiva Sharma case
Join

शिवा शर्मा मामले में फरार चल रही मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे के फ्लैट को सील कर दिया गया है. सहारनपुर कोर्ट ने श्रद्धा दुबे को दो साल पुराने 90 लाख रुपये की ठगी के मामले में कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है. वहीं, श्रद्धा दुबे की तलाश में लखनऊ पुलिस रायबरेली पहुंची. पुलिस ने श्रद्धा दुबे के पिता एसपी दुबे और उनकी सौतेली मां से करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ की है. शहर कोतवाली क्षेत्र के रामजीपुरम में रहते हैं श्रद्धा की सौतेली मां और पिता.

बंद कमरे में पूछताछ 
दरअसल, श्रद्धा दुबे का पैतृक आवास रायबरेली के रामजीपुरम में है. वहां श्रद्धा की सौतेली मां और पिता एसपी दुबे रहते हैं. सोमवार को पुलिस की टीम ने श्रद्धा दुबे की सौतेली मां और पिता एसपी दुबे से बंद कमरे में करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ की है. पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है. एसएचओ लिखी कार से पहुंची पुलिस टीम ने मीडिया से बातचीत नहीं की.

इनाम की राशि बढ़ाई गई 
वहीं, डीसीपी सेंट्रल अर्पित विजयवर्गीय ने श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि 10 से ज्यादा टीमें दबिश दे रही हैं. वो कहां पर है मीडिया में कैसे बाइट जारी कर रही है? इन सभी चीजों को लेकर विवेचना चल रही है. उन्होंने बताया कि 
श्रद्धा दुबे को लेकर इनाम की राशि भी बढ़ा दी गई है. श्रद्धा दुबे सहित सभी आरोपियों पर 25 से बढ़ाकर 50 हजार रुपये का इनाम कर दिया गया है.

3 सीसीटीवी खोलेंगे राज?
शिवा शर्मा केस में फरार चल रही आरोपी श्रद्धा दुबे बार-बार जिस बिल्डिंग में रहती है वहां सीसीटीवी फुटेज होने का दावा कर रही है. Zee मीडिया ने फ्लैट में लगे अलग अलग सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की तो पूरे अपार्टमेंट में केवल 3 सीसीटीवी कैमरे ही लगे पाए. इसमें एक कैमरा श्रद्धा के फ्लैट के ठीक दरवाजे पर लगा हुआ है. जिस अपार्टमेंट से शिवा गिरा वह 4 मंजिला है, लेकिन कैमरा केवल फर्स्ट और सेकंड फ्लोर पर बाहर की तरफ लगा हुआ है. वो भी नीचे के डायरेक्शन में. चौथे फ्लोर पर जहां से शिवा शर्मा नीचे गिरा, वहां पर कोई कैमरा नहीं लगा है. और न ही सामने वाले किसी अपार्टमेंट में कोई कैमरा लगा है.

दो अफसरों पर गिर चुकी है गाज 
इससे पहले मामले में लापरवाही बरतने पर अब तक दो पुलिस अफसरों पर गाज गिर चुकी है. हजरतगंज के एसएचओ विक्रम सिंह और डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर को हटा दिया गया है. श्रद्धा दुबे को लेकर लगातार पुलिस पर सवाल उठ रहे थे. पुलिस उसको खोजने में नाकामयाब साबित हो रही है. वहीं, श्रद्धा दुबे मीडिया पर अपना बयान भी जारी कर रही है.  
यह भी पढ़ें : श्रद्धा दुबे केस: डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर हटाए गए, हजरतगंज इंस्पेक्टर लाइन हाजिर; इनामी राशि हुई दोगुनी

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES