SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कांधला-कैराना रोड पर दर्दनाक हादसा: आंधी-तूफान के बीच बाइक सवार 4 दोस्त हादसे का शिकार, 2 की गई जान

शामली के कांधला थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. यहां मेले से लौट रहे दो बाइक पर सवार चार दोस्त हादसे का शिकार हो गए. चारों घायल को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां दो दोस्तों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.

Written By Pooja Singh
Published: Oct 25, 2026, 01:03 PM IST | Updated: Oct 25, 2026, 01:07 PM IST
Join

शामली जनपद के कैराना कोतवाली क्षेत्र में कांधला-कैराना मार्ग पर ऊंचा गांव के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दो बाइक पर सवार चार दोस्त तेज तूफान की चपेट में आकर हादसे का शिकार हो गए. चारों कांधला से मेला देखकर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया. इस हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में मातम छा गया.

तूफान के बीच अनियंत्रित हुई बाइकें

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को कैराना के मोहल्ला अफगानान निवासी चार दोस्त कांधला में आयोजित मेला देखने गए थे. मेला देखकर जब वे देर रात अपनी दो बाइक से वापस घर लौट रहे थे, तभी ऊंचा गांव के पास अचानक मौसम बदल गया और तेज आंधी-तूफान शुरू हो गया. जिसके चलते दोनों बाइकें हादसे का शिकार हो गईं और चारों दोस्त सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. हालांकि, पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है.

15 साल के छात्र और 25 साल के युवक की मौत

राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी को तुरंत कैराना सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो लड़कों को मृत घोषित कर दिया. वहीं, गंभीर रूप से घायल दोनों लड़कों की हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. मृतकों की पहचान 15 वर्षीय आहद और 25 वर्षीय जावेद के रूप में हुई है. वहीं, हादसे में 18 वर्षीय सलमान और 17 वर्षीय जुनैद गंभीर रूप से घायल हैं.

परिजनों में मचा कोहराम

दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए. परिवारों में मातम पसरा हुआ है. हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और दोनों बाइकों की आपस में टक्कर हुई या किसी अन्य वाहन से दुर्घटना हुई, इसकी जांच चल रही है.

एक मृतक के परिजन में बताया कि मृतक अपने अन्य दोस्तों के साथ कांधला से मेला देखने गया था. आते समय दो की मौत हो गई. मृतक आहद स्कूल में पढ़ाई करता था और अपने घर में सबसे छोटा था.

(शामली से श्रवण पंडित की रिपोर्ट)

यह भी पढ़िए: दूध जल्दी मांगने की खौफनाक सजा: अलीगढ़ में हैवान बना दुकानदार, मासूम को जबरन गर्म कड़ाही पर बैठाया

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES