SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

प्रयागराज में कोविड के दौरान 7 बैग में लाए गए थे करोड़ों! नीले ड्रम में छिपा था पुणे का काला धन

नीले ड्रम में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए करोड़ों रुपये का मामला और उलझ गया है. पुलिस पूछताछ में अब इस रकम के तार पुणे से जुड़ते दिख रहे हैं.क्या है पूरा मामला?

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 01, 2026, 08:54 AM IST | Updated: Nov 01, 2026, 09:01 AM IST
Image Credit: Prayagraj Rajesh Yadav Exposure (Ai photo)
Join

मोहम्मद गुफरान/प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया. पुलिस जांच के चौथे दिन आरोपी राजेश यादव और उसके भाई राकेश यादव को लेकर एक बहुत बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जांच में सामने आया है कि कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन के दौरान दोनों भाइयों ने पुणे की एक निजी कंपनी से करोड़ों रुपये का गबन कर दिया था.

कोविड के दौरान 7 बैग में भरकर लाए गए थे रुपये

आरोपी राजेश यादव और उसके भाई राकेश यादव से पूछताछ में पता चला है कि यह पैसा पुणे की एक कंपनी का है. नाम बताया जा रहा है - मार्शल कंपनी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कोविड काल में जब आयकर विभाग ने इस कंपनी पर छापा मारा था, तब कंपनी की नकदी ठिकाने लगाने की जिम्मेदारी राजेश यादव को दी गई थी.  

मकान खरीदा, पैसे नहीं दिए! चेक भी बाउंस: सोनिया आनंद रावत पर लगे गंभीर आरोप, SSP ने बैठाई जांच
 

मालिक गया जेल, राजेश रुपये लेकर प्रयागराज भागा

आरोप है कि राजेश सात बैग में भरकर पैसा पुणे से प्रयागराज ले आया. इसके बाद कंपनी का मालिक गिरफ्तार होकर जेल चला गया और राजेश वापस पुणे नहीं लौटा. हालांकि, पुलिस का कहना है कि कंपनी और बरामद पैसों के बीच संबंध की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

                                                अब तक क्या-क्या मिला?

कुल बरामदगी

नवाबगंज के बरईपुर रामनगर गांव में जमीन में गड़े 3 नीले ड्रमों से 3 करोड़ 20 लाख 93 हजार रुपये मिले हैं. आयकर विभाग ने गिनती पूरी कर रकम सील कर दी है. जांच में राजेश और उसके परिवार के नाम पर म्यूचुअल फंड, शेयर बाजार और LIC में बड़ा निवेश मिला है. प्रयागराज और प्रतापगढ़ में जमीन खरीदने के कागज भी मिले हैं.

जांच जारी

आयकर विभाग घर के 5 कमरों की तलाशी ले चुका है और अभी भी खुदाई जारी है.  नकदी छिपे होने की आशंका को देखते हुए मजदूरों से घर के कमरों और आंगन में खुदाई कराई जा रही है. पुलिस दोनों भाइयों से लगातार पूछताछ कर रही है और उनके पुराने मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है. फिलहाल पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर ये करोड़ों रुपये किसके हैं और कोविड के समय इन्हें पुणे से प्रयागराज कैसे लाया गया?

KGMU धर्मांतरण कांड: नमाज-निकाह के लिए छुट्टी, छठ पूजा के लिए नहीं...डॉ रमीज का कबूलनामा; STF ने सौंपी रिपोर्ट


6 साल बाद मिला इंसाफ! गोंडा में तीन सगी बहनों पर तेजाब फेंकने वाले को उम्रकैद, 2 लाख का जुर्माना

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES