SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

प्रयागराज में वकील को मारी गोली: जमीन विवाद में हत्या के बाद दहल उठा सलोरी इलाका

Prayagraj News: कर्नलगंज इलाके में जमीन​ विवाद में दो पक्ष आमने सामने आ गए. कहासुनी के बीच वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

Written By Amitesh Pandey
Published: Oct 15, 2026, 07:18 PM IST | Updated: Oct 15, 2026, 07:26 PM IST
Image Credit: Advocate Satish Chandra Srivastava (File Photo)
Join

मोहम्मद गुफरान/प्रयागराज: प्रयागराज के कर्नलगंज इलाके में दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में वकील सतीशचंद्र श्रीवास्तव की मौत हो गई है. वहीं, दूसरे पक्ष से हाईकोर्ट के एजीए देवेंद्र नाथ मिश्रा घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक सतीश चंद्र श्रीवास्तव के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर काफी देर तक हंगामा भी किया. हालांकि पुलिस के समझाने बुझाने के बाद नाराज परिजनों को समझाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है.

जमीन विवाद में गोलीबारी
पुलिस के शुरुआती जांच में पता चला है कि अधिवक्ता देवेंद्र नाथ मिश्रा और सतीशचंद्र श्रीवास्तव के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद था. इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना हुई है. डीसीपी सिटी सागर जैन ने बताया कि विवाद की शुरुआत अधिवक्ता देवेंद्र नाथ मिश्रा के जरिए हुई. सुबह में वह विवादित स्थल पर पहुंचे थे, जहां पर पहले से लगे ताले को तोड़ दिया गया. इसके बाद दूसरे पक्ष से सतीशचंद्र श्रीवास्तव भी पहुंच गए.

संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही 
दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ, इसी दौरान हुई फायरिंग में सतीशचंद्र श्रीवास्तव को गोली लग गई. उन्हे घायलावस्था में अस्पताल भेजा गया. यहां डॉक्टरों ने सतीशचंद्र श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया. डीसीपी ने बताया कि मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है.

सतीश श्रीवास्तव की हत्या के बाद परिजनों का हंगामा
सतीश श्रीवास्तव की हत्या के बाद परिजनों ने स्वरूप रानी अस्पताल के बाहर हंगामा किया. स्ट्रेचर पर शव रखकर अस्पताल के बाहर परिजन खड़े रहे. मौके पर पहुंचे डीसीपी विवेकचंद्र समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने परिजनों को समझाया. कर्नलगंज के सलोरी इलाके में दो पक्षों के बीच गोलीबारी में सतीश श्रीवास्तव की मौत हुई है. पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कई लोग चेहरे को ढ़क कर जाते दिखे रहे हैं. 

पत्नी की तहरीर पर एफआईआर दर्ज 
डीसीपी नगर सागर जैन ने बताया कि कर्नलगंज पुलिस ने मृतक सतीश चंद्र श्रीवास्तव की पत्नी वर्षा श्रीवास्तव की तहरीर पर चार नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. उन्होंने कहा कि जांच में पता चला है कि नजूल की जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था. इसी विवाद में मारपीट के बीच गोली मारकर हत्या की घटना सामने आई है. तीन आरोपितों को हिरासत में लिया गया है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES