SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

वाराणसी में एयर शो का ग्रैंड फिनाले, पीएम मोदी ने देखा राफेल-मिराज का दम, गंगा के ऊपर गरजे लड़ाकू विमान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को वाराणसी दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने वायु सेना के जवानों का आसमान में शौर्य देखा.

Written By Amitesh Pandey
Published: Oct 25, 2026, 08:18 PM IST | Updated: Oct 25, 2026, 08:29 PM IST
Image Credit: Z Creative (AI Image)
Join

वाराणसी के नमो घाट और चंदौली के अवधूत भगवान रामघाट पर भारतीय वायुसेना की ओर से आयोजित एयर शो का रविवार को समापन हो गया. समापन वाले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी पहुंचे. उन्होंने अरविंद मिल का उद्घाटन किया. इसके बाद एयर शो में शामिल होने पहुंचे. पीएम मोदी ने वायु सेना के जवानों का करतब देखा. इस दौरान गंगा किनारे लाखों की भीड़ जुटी थी.

घाटों पर जुटी भारी भीड़  

एयर शो के तीसरे दिन राफेल, मिराज, हेलीकॉप्टर और सूर्य किरण विमानों के रोमांचक करतब देखकर दर्शक रोमांचित हो गए. आसमान में वायुसेना के शौर्य का शानदार नजारा देखने को मिला. एयर शो देखने के लिए घाटों और आसपास की सड़कों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था. बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और युवा सभी में जबरदस्त उत्साह दिखा. सैयदराजा से भाजपा विधायक सुशील सिंह परिवार के साथ एयर शो देखने पहुंचे. उन्होंने इसे काशी और पूरे पूर्वांचल के लोगों के लिए सौभाग्य का विषय बताया.

पीएम मोदी और सीएम योगी को दी बधाई  

सुशील सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देते हुए भारतीय वायुसेना के जवानों को देश का असली हीरो बताया. विधायक ने कहा कि टीवी और सोशल मीडिया पर ऐसे प्रदर्शन देखे थे, लेकिन काशी में अपनी आंखों से ऐसा अद्भुत नजारा देखना कभी सोचा नहीं था. बाबा विश्वनाथ के धाम को सलामी देने का दृश्य भी यादगार रहा.

एयर शो को अद्भुत बताया  

धानापुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने एयर शो को अद्भुत और अकल्पनीय बताया. उन्होंने कहा कि पहले ऐसे नजारे दिल्ली में 15 अगस्त और 26 जनवरी के अवसर पर टीवी के माध्यम से देखने को मिलते थे. वाराणसी की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष किरण सिंह ने भी एयर शो की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया. जनप्रतिनिधियों और दर्शकों ने एयर शो को यादगार अनुभव बताया.

अरविंद मिल की नई इकाई का उद्घाटन किया  

बता दें कि रविवार सुबह 10 बजे बाबतपुर वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे थे. वहां से मिर्जामुराद में अरविंद मिल की नई इकाई का उद्घाटन करने पहुंचे. दोपहर करीब 1 बजे नमोघाट पहुंचकर गंगा के ऊपर भारतीय वायुसेना का भव्य एयर शो देखा. दोपहर 2 बजे एयर शो के समापन के बाद वह बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए. पीएम मोदी का शहर और जिले के कुल 12 प्रमुख स्थलों पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया.  

इन जगहों पर किया गया जोरदार स्वागत  

पुलिस लाइन, चौकाघाट, गोलगड्डा और कज्जाकपुरा समेत 8 पॉइंट्स पर BJP महानगर के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. नमोघाट ढलान, रेलवे पुल के पास और CNG स्टेशन के सामने जिला संगठन ने स्वागत किया. वहीं, पुलिस लाइन के मुख्य द्वार पर महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया.

(वाराणसी से जयपाल और चंदौली से संतोष जायसवाल की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें ; काशी में 'विंग्स ओवर गंगा': नमो घाट से पीएम मोदी ने देखा एयर शो, राफेल से तेजस तक दिखी वायु सेना की ताकत

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES