भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /उत्तर-प्रदेश
  • /राफेल-सुखोई की गर्जना से गूंजा बनारस, लड़ाकू विमानों ने दिखाया वायुसेना का दम, सीएम योगी और राजनाथ भी पहुंचे

राफेल-सुखोई की गर्जना से गूंजा बनारस, लड़ाकू विमानों ने दिखाया वायुसेना का दम, सीएम योगी और राजनाथ भी पहुंचे

वाराणसी में एयर शो के दूसरे दिन आसमान में वायु सेना के जवानों ने करतब दिखाया. हजारों लोग गंगा किनारे जुटे रहे. कल प्रधानमंत्री मोदी भी वाराणसी पहुंचेंगे.

Written ByAmitesh Pandey
Published: Oct 24, 2026, 08:59 PM IST|Updated: Oct 24, 2026, 09:06 PM IST
joinshare
राफेल-सुखोई की गर्जना से गूंजा बनारस, लड़ाकू विमानों ने दिखाया वायुसेना का दम, सीएम योगी और राजनाथ भी पहुंचे
Image Credit: Z Creative (AI Image)

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

2

मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था मामला, कोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

3

JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

4

कैमूर के चातुर्मास महायज्ञ में आज शामिल होंगे CM सम्राट, जीयर स्वामी जी महाराज से लेंगे आशीर्वाद, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

5

शेयर बाजार के निवेशकों की होगी चांदी! 3 सरकारी कंपनियां होंगी लिस्ट; क्या है सरकार का पूरा प्लान?

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

वाराणसी में एयर शो के दूसरे दिन शनिवार को भी वायुसेना का शौर्य देखने को मिला. दूसरे दिन गंगा की लहरों पर लड़ाकू विमानों ने कमाल दिखाया. राफेल-सुखोई और तेजस की गर्जना से आकाश गूंज उठा. हजारों की संख्या में लोग गंगा किनारे आसमान में लड़ाकू विमानों की हैरतअंगेज कलाबाजियां देखने के लिए टकटकी लगाए रखे. देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी वाराणसी पहुंचे.

सीएम योगी और राजनाथ पहुंचे  

सीएम योगी अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे हैं. वह काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी काशी विश्वनाथ मंदिर से दर्शन पूजन कर कालभैरव मंद‍िर पहुंचे. बाबा दरबार में वह करीब 15 म‍िनट रहे और बाबा का व‍िध‍ि व‍िधा‍न पूर्वाक दर्शन पूजन भी क‍िया. संकट मोचन मंदिर में हनुमान जी को मत्था टेका. 25 अक्टूबर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंच रहे हैं.

पीएम मोदी पहुंचेंगे  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को वाराणसी पहुंचेंगे. यहां वह अरविंद मिल का उद्घाटन करेंगे. अरविंद मिल से कुछ दूरी पर प्रधानमंत्री के हेलीकाप्टर को उतारने के ल‍िए तीन हेलीपैड बनाए गए हैं. मिल का उद्घाटन करने के बाद भारतीय वायुसेना के 94वें वर्षगांठ के अवसर पर नमो घाट पर आयोजित एरियल डिस्प्ले में भाग लेंगे. पीएम मोदी कार्यक्रम का समापन करेंगे. इस दौरान सेना के लड़ाकू विमान करतब दिखाएंगे.  

100 से ज्यादा विमानों ने लिया भाग  

एयर शो में हेलीकॉप्टर, परिवहन विमान और लड़ाकू विमानों ने भाग लिया. इसमें कुल 100 विमान थे. इसमें 50 लड़ाकू विमान थे. इसमें चिनूक, एएलएच मार्क III, एएलएच मार्क IV, अपाचे, चेतक, कामोव-31 और एमआई-17 वी5 शामिल हैं. लड़ाकू विमानों में सुखोई-30 एमकेआई, मिराज-2000, राफेल, एलसीए, मिग-29 और जगुआर शामिल हैं.

भरत मिलाप को लेकर कांग्रेस का हमला  

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि एयर शो एक एयरफोर्स का अभ्यास है, ये प्रत्येक वर्ष होता है और हर प्रदेश के किसी जिले में किसी शहर में प्रत्येक वर्ष होता है. ये होते रहना चाहिए, क्योंकि ये एक हमारी ताकत हमारा शौर्य है. उन्होंने कहा कि काशी एक धार्मिक शहर है, परंपराओं का शहर है, यहां पर आपने (बीजेपी) एयर शो किया, निश्चित तौर से मैं एयर शो में सभी सेना के जवान और एयर शो का सम्मान करता हूं. लेकिन आपने जो 488 साल पुरानी परंपरा भरत मिलाप की थी, उसी दिन एयर शो रख दिया.

(वाराणसी से जयपाल की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें : दो दिन की छुट्टी! वाराणसी के स्कूलों में लगातार दो दिन ताला, जानिए क्यों लिया गया दो दिन के अवकाश का फैसला

Add Zee News as a Preferred Source