SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हिसाब-किताब ने छीनी तीन जिंदगियां: रामलीला बैठक में गरमाया विवाद, गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला पीलीभीत

Pilibhit Ramleela Mela Firing: पीलीभीत के थाना अमरिया क्षेत्र के कस्बे में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब देर रात रामलीला मेले की तैयारियों को लेकर हो रही बैठक में फायरिंग हो गई. बताया जा रहा है कि बैठक में हिसाब-किताब को लेकर कमेटी के दो पक्षों में फायरिंग हुई. जिससे तीन युवकों की मौत हो गई है. जबकि,एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है.

Written By Pooja Singh
Published: Oct 13, 2026, 06:43 AM IST | Updated: Oct 13, 2026, 07:31 AM IST
Join

Pilibhit Ramleela Mela Firing/ मो. तारिक: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है. यहां थाना अमरिया क्षेत्र के कस्बे में रामलीला मेले की तैयारियों को लेकर बुलाई गई बैठक अचानक अखाड़े में तब्दील हो गई. पिछले मेले के हिसाब-किताब को लेकर कमेटी के दो पक्षों के बीच मामूली विवाद हो गया. देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा. 

इस खूनी संघर्ष में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, इलाज के दौरान एक अन्य घायल युवक ने भी दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद से पूरे कस्बे में मातम और तनाव का माहौल है.

हिसाब-किताब के दौरान शुरू हुआ खूनी विवाद
जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर शाम कस्बे में रामलीला मेले के आयोजन की रूपरेखा तय करने और पिछली व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए एक बैठक आयोजित की गई थी. बैठक के दौरान जब पिछले मेले के चंदे और खर्च का हिसाब मांगा गया, तो माहौल गरमा गया. कमेटी के दो पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई. बात इतनी बढ़ गई कि देखते ही देखते एक पक्ष के लोगों ने आपा खो दिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. अचानक हुई इस गोलीबारी से वहां भगदड़ मच गई और चारों तरफ चीख-पुकार मच गई.

तीन युवकों की मौत से पसरा मातम
गोलीबारी की इस घटना में 19 वर्षीय कुणाल, 26 वर्षीय अंकित गुप्ता, मोहित गुप्ता और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़े. स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में सभी को अमरिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने कुणाल और अंकित गुप्ता को मृत घोषित कर दिया. वहीं, गंभीर रूप से घायल मोहित गुप्ता और चौथे युवक को बेहतर इलाज के लिए तुरंत बरेली रेफर किया गया. इलाज के दौरान मोहित गुप्ता की भी मौत हो गई. जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर तीन हो गया है. चौथे घायल का अस्पताल में इलाज जारी है.

पुलिस हिरासत में मुख्य आरोपी
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा और एएसपी हिमांशु गौरव समेत भारी पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया. एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा ने घटना में तीन युवकों की मौत की पुष्टि की है. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कौशल गुप्ता समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही पुलिस ने असलहे और लाठी-डंडे भी बरामद किया है. कस्बे में किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर पीएसी और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES