App

'साइकिल का टायर ही नहीं, रिम-फ्रेम सब टेढ़ा होने वाला है': 2027 से पहले राजभर ने अखिलेश को घेरा!

Om Prakash Rajbhar vs Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए राजभर ने 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा की जीत का जिक्र करते हुए अखिलेश से सवाल किया कि अगर चुनाव में गड़बड़ी हुई थी, तो उनकी पार्टी के 37 सांसद कैसे जीतकर संसद पहुंचे?

'साइकिल का टायर ही नहीं, रिम-फ्रेम सब टेढ़ा होने वाला है': 2027 से पहले राजभर ने अखिलेश को घेरा!
Image Credit: Om Prakash Rajbhar vs Akhilesh Yadav,

नंदन श्रीवास्तव/Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजनीति में जुबानी जंग तेज हो गई है. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर करारा हमला बोला है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पोस्ट साझा करते हुए राजभर ने सपा प्रमुख के चुनावी बयानों और कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

"2024 में चुनाव सही, तो बाकी में गलत कैसे?"
ओपी राजभर ने अपने तीखे अंदाज में पूछा कि अखिलेश यादव को सिर्फ एक बात का जवाब देना चाहिए कि क्या 2024 का लोकसभा चुनाव ईमानदारी से हुआ था या नहीं? उन्होंने कहा कि 2017 और 2019 के चुनावों में हार मिलने पर ईवीएम या चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए जाते हैं, लेकिन 2024 में जब पार्टी को बेहतर नतीजे मिले तो सब ठीक हो गया.

 राजभर ने तंज कसा कि केंद्र में 2014 से लगातार भाजपा की सरकार है, ऐसे में चार में से तीन चुनाव गलत और सिर्फ एक चुनाव सही कैसे हो सकता है?   सपा के 37 सांसद दिल्ली पहुंचने और उनमें से 5 सांसद परिवार से होने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब पार्टी को उसकी हैसियत से ज्यादा सीटें मिल गईं, तब सब 'आल इज वेल' हो गया।  

"2027 में सपा का पूरी तरह साफ होना तय"
राजभर ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव एसी कमरों, पीसी और ट्विटर की दुनिया में घिरे हुए हैं और अब उन्हें जमीनी हकीकत का अंदाजा नहीं है. उन्होंने दावा किया कि हार के डर से सपा प्रमुख अभी से बहाने तलाशने और फर्जी माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि बाद में पार्टी कार्यकर्ताओं के सामने मुंह न छिपाना पड़े.

2027 के चुनाव को लेकर भी साधा निशाना
ओपी राजभर ने अपने पोस्ट में 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का भी जिक्र किया. उन्होंने सपा की चुनावी संभावनाओं पर टिप्पणी करते हुए दावा किया कि आने वाले चुनाव में पार्टी को नुकसान होगा. पोस्ट के आखिर में उन्होंने लिखा कि 2027 में सपा साफ हो जाएगी.

"तय मान लीजिए कि 2027 में आपकी साइकिल का टायर पंचर नहीं, फटने जा रहा"
कैबिनेट मंत्री ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि, "तय मान लीजिए कि 2027 में आपकी साइकिल का टायर पंचर नहीं, फटने जा रहा है। इस बार साइकिल का रिम-फ्रेम सब टेढ़ा होने वाला है... सत्ताइस में सपा साफ है अखिलेश जी।"

राजभर का यह बयान अखिलेश यादव पर उनके राजनीतिक हमले के तौर पर सामने आया है. पोस्ट में उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव, सपा की सीटों और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कई सवाल और दावे किए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More