SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नोएडा में डेढ़ करोड़ का गांजा बरामद, ट्रक के नीचे डीजल टैंक जैसी बॉडी बनाकर छिपाई थी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार

सेंट्रल नोएडा में बादलपुर पुलिस और ANTF ने ट्रक से 177 किलो गांजा बरामद किया है. करीब डेढ़ करोड़ रुपये की खेप के साथ हरियाणा के दो आरोपी गिरफ्तार किए गए.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 19, 2026, 09:52 IST | Updated: Nov 19, 2026, 10:04 IST
Image Credit: Noida News (Ai Photo)
Join

नोएडा: उत्तर प्रदेश के सेंट्रल नोएडा में नशा तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है. सेंट्रल नोएडा की बादलपुर थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम ने एक ट्रक से करीब 177 किलो अवैध गांजा बरामद किया है. बरामद गांजे की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है. तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए ट्रक के नीचे डीजल टैंक जैसी एक अलग बॉडी तैयार कराई थी, जिसमें गांजे की खेप छिपाकर ले जाई जा रही थी. पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को अरेस्ट किया है.ये कार्रवाई  बुधवार को हुई.

ट्रक के नीचे बनाई थी खास कैविटी

डीसीपी सेंट्रल नोएडा प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से गांजा तस्करी की सूचना मिली थी. डीसीपी सेंटर नोएडा प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना के बाद बादलपुर पुलिस और ANTF की टीम ने थाना क्षेत्र के अंबेडकर पास के सामने से एक ट्रक को पकड़ा,ट्रक में अलग से एक बॉडी बनी हुई थी और जिसमें भारी मात्रा में गांजा रखा हुआ था. इस दौरान पुलिस ने 177 किलो गांजा बरामद किया. इस गांजे की कीमत करीब डेढ करोड रुपए बताई जा रही है. यह गांजा उड़ीसा से लाया गया था और गुरुग्राम जा रहा था.

हरियाणा के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

टीटी डीसीपी प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान इरफान और आसिफ के रूप में हुई है. यह दोनों ही हरियाणा के रहने वाले हैं. इरफान गाड़ी मालिक है और वह गाड़ी चलाने का भी काम करता. वहीं आसिफ ट्रक का हेल्पर है.

ओडिशा से गुरुग्राम जा रही थी गांजे की खेप

पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे गांजा उड़ीसा से लाए थे और गुड़गांव में देने जा रहे थे. उनके मुताबिक इस गांजे को ट्रक के नीचे टूल बॉक्स के पास एक कैविटी बनाकर जो बिल्कुल डीजल टैंक जैसी लगती थी उसमें छुपा कर रखा था, इनके द्वारा इस गांजे को ईस्टर्न पेरिफेरल पर डिलीवर करना था लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया गया.

गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में पुलिस

पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है.पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा, जिन लोगों के द्वारा इस गांजे को मंगाया गया था. गांजा किसने मंगवाया था और इसकी सप्लाई किन लोगों तक होनी थी, इसकी जांच की जा रही है.

हापुड़ में एंबुलेंस रोक थार पर किया था स्टंट, पुलिस ने 'सल्लू' को दबोचा; हाथ जोड़कर मांगी माफी

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES