SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जंगल का लौटा रोमांच: कॉर्बेट के बिजरानी जोन में उमड़े सैलानी, टाइगर की एक झलक पाने को पर्यटकों में जबरदस्त क्रेज

Corbett Tiger Reserve Bijrani Zone Reopen: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी का इंतजार कर रहे पर्यटकों के लिए खुशखबरी है. आज से बिजरानी पर्यटन जोन पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है. पहले ही दिन सुबह और शाम की सभी सफारी स्लॉट फुल हो गए हैं. देश-विदेश के पर्यटकों में बाघ के दीदार को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है. इस जोन के खुलने से रामनगर के पर्यटन कारोबारियों को भी अच्छी कमाई होने की उम्मीद जगी है.

Written By Pooja Singh
Published: Oct 15, 2026, 11:38 AM IST | Updated: Oct 15, 2026, 11:42 AM IST
Join

Corbett Tiger Reserve Bijrani Zone Reopen/ विजय कश्यप: अगर आप खुले जंगलों की सैर पर निकलने की सोच रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है. मानसून के लंबे ब्रेक के बाद आखिरकार कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का बिजरानी पर्यटन जोन पर्यटकों के लिए फिर से खुल गया है, जिसका वन्यजीव प्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. आज, 15 अक्टूबर को नैनीताल जिले के रामनगर के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का सबसे रोमांचक और मशहूर बिजरानी पर्यटन जोन सैलानियों के लिए विधिवत खोल दिया गया है.

सभी सफारी स्लॉट रिकॉर्ड समय में 'हाउसफुल' 
बिजरानी पर्यटन जोन खुलते ही देश-विदेश के पर्यटकों का उत्साह चरम पर दिखा. पहले ही दिन सुबह और शाम के सभी सफारी स्लॉट रिकॉर्ड समय में 'हाउसफुल' हो गए. सुबह से ही इसके गेट पर एक अलग ही माहौल नजर आया. क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट, पार्क वार्डन बिंदरपाल सिंह और वन विभाग के अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर जब पर्यटकों से भरी जिप्सियों को जंगल के भीतर रवाना किया, तो सैलानियों के चेहरों की चमक देखने लायक थी.

पहले दिन सुबह की शिफ्ट में 30 और शाम की शिफ्ट में 30 जिप्सियों से सफारी कराई जा रही है. दोनों शिफ्टों के सभी स्लॉट पहले ही बुक हो चुके हैं. पर्यटक बाघ के साथ हाथी, हिरण और विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों को देखने के लिए उत्साहित नजर आए.

सीजन में बेहतर कारोबार की उम्मीद
आपको बता दें, मानसून के दौरान बंद किए गए बिजरानी जोन को हर साल 15 अक्टूबर को खोला जाता है. बिजरानी जोन के खुलने के साथ ही कॉर्बेट का विंटर टूरिज्म सीजन अधिकारिक तौर पर शुरू हो चुका है. 15 नवंबर से विश्व प्रसिद्ध ढिकाला पर्यटन जोन भी पर्यटकों के लिए खुल जाएगा. इसके साथ ही कॉर्बेट में नाइट स्टे की सुविधा भी शुरू होगी. बिजरानी जोन खुलने से होटल, रिसॉर्ट और जिप्सी कारोबारियों को आगामी पर्यटन सीजन में बेहतर कारोबार की उम्मीद है.

अगर आप भी इस विंटर सीजन कॉर्बेट की ठंडी हवाओं, खुले आसमान के नीचे जंगल सफारी और कुदरत के इस खजाने का दीदार करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अपनी बुकिंग समय से पहले पक्की कर लें, क्योंकि इस बार पर्यटकों का क्रेज देखते ही बन रहा है.

यह भी पढ़िए: नीम करौली बाबा के भक्तों के लिए जरूरी खबर: चारधाम यात्रा की तरह कराना होगा रजिस्ट्रेशन, जानें धामी सरकार का फैसला

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES