App

वाराणसी में भीषण आग: 3 KM दूर तक दिखाई दीं आग की लपटें, इलाके में हड़कंप

तीन मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. बिल्डिंग में धुआं होने के चलते फायर फाइटर्स को अपने साथ आक्सीजन सिलेंडर लेकर घुसना पड़ा.

वाराणसी में भीषण आग: 3 KM दूर तक दिखाई दीं आग की लपटें, इलाके में हड़कंप
Image Credit: AI Image

वाराणसी में गोदौलिया-मदनपुरा क्षेत्र में एक तीन मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग में अचानक भयानक आग लग गई. इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. आग की लपटें 3 किलोमीटर दूर तक दिखाई दीं. सूचना पर फायर फाइटर्स मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए. संकरी गलियां होने के चलते आग बुझाने में दिक्कत भी आई. आसपास के मकानों को तुरंत खाली करवा लिया गया. 

पेंट और हार्डवेयर की दुकान पर लगी आग  

जानकारी के मुताबिक, गोदौलिया-मदनपुरा क्षेत्र में पेंट और हार्डवेयर की दुकान है. आग लगते ही दुकान में पेंट, थिर और घरेलू सामान जैसे झाड़ू होने की वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि इसका काले धुएं का गुबार लगभग 3 किलोमीटर दूर से भी साफ आसमान में उठता हुआ दिखाई दिया. आग की भयंकर गर्मी, जहरीले धुएं और दमघोंटू माहौल के बीच दमकलकर्मियों ने ऑक्सीजन सिलेंडर पहनकर बिल्डिंग में घुसे.

आसपास की दुकानों को खाली कराया गया  

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के लिए युद्धस्तर पर अभियान शुरू किया. वहीं, संकरा इलाका होने के कारण दमकल की गाड़ियों को अंदर तक पहुंचने में भारी मशक्कत करनी पड़ी. आग को देखते हुए सुरक्षा के तौर पर आसपास की सटती हुई दुकानों और रिहायशी मकानों को तुरंत खाली करवा लिया गया ताकि नुकसान को रोका जा सके.

लाखों के नुकसान की आशंका  

दुकान में भारी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ (पेंट, केमिकल और थिनर) मौजूद होने के कारण आग बुझाने में काफी समय लगा और लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया. शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, हालांकि प्रशासनिक जांच के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. राहत-बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे.

इटावा में आग से हड़कंप  

वहीं, इटावा के थाना शहर कोतवाली इलाके के रामलीला रोड खटखटा बाबा कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट से मकान में पेपर कटिंग मशीन में भीषण आग लग गई. आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया. मकान की तीसरी मंजिल पर पेपर काटने गोदाम का गोदाम चल रहा था. मकान की दूसरी मंजिल पर कमरे में दुकान का स्क्रैप और मशीनें रखी थी, केजो आग की चपेट में आ गई. सूचना पर कोतवाली पुलिस और दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More