SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'मैं फरार नहीं हूं...': शिवा शर्मा की मौत को श्रद्धा दुबे ने बताया सुसाइड, वीडियो जारी कर गैंगस्टर से कनेक्शन पर तोड़ी चुप्पी

Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार श्रद्धा दुबे का वीडियो सामने आया है. वह खुद को बेकसूर बता रही है और पुलिस के सामने बयान दर्ज करने को तैयार है. हालांकि, अपनी खराब सेहत का हवाला देते हुए उसने कहा कि उसकी सेहत ठीक न होने के कारण वह फिलहाल सामने आने में असमर्थ हैं. वहीं, पुलिस कमिश्नरेट ने कहा है कि वीडियो संदेश से जांच प्रभावित नहीं होगी और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं.

Written By Amitesh Pandey Edited By Pooja Singh
Published: Oct 14, 2026, 11:51 PM IST | Updated: Oct 15, 2026, 08:28 AM IST
Join

Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल फरार होने के बीच उसका वीडियो सामने आया है. वीडियो में वह कह रही है कि मैं कहीं भागी नहीं हूं. शिवा की हत्या नहीं हुई, उसने सुसाइड किया था. श्रद्धा दुबे ने कहा कि मेरी आप सभी से रिक्वेस्ट है प्लीज मेरे नाम को ऐसे न उछालिए. आप लोगों ने मेरा नाम कई नेताओं और अफसरों से जोड़ा है. मेरा नाम हर किसी के साथ नाम जोड़िए.

श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
श्रद्धा दुबे का कहना है कि वह भागी नहीं है और पुलिस के सामने आकर सब सच बताना चाहती है, लेकिन खराब सेहत की वजह से सामने नहीं आ पा रही. मैं पुलिस के सामने आकर सब कुछ सच-सच बताना चाहती हूं और बयान दर्ज कराना चाहती हूं, लेकिन मेरी हालत देखिए, मैं इस समय बिल्कुल ठीक नहीं हूं. मैं फिजिकली फिट नहीं हूं, इसलिए सामने नहीं आ पा रही हूं.

गैंगस्टर से कनेक्शन पर दी सफाई
श्रद्धा ने वीडियो में कहा है कि अगर कोई उसके इंस्टाग्राम से जुड़ा है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि उसका किसी से कोई खास कनेक्शन है. उसने सफाई देते हुए कहा कि वे किसी को नहीं जानती हैं और बेवजह की अफवाहें न फैलाई जाएं. श्रद्धा ने यह भी कहा कि किसी भी लड़की के बारे में कुछ भी बोलने से पहले लोगों को सोचना चाहिए, क्योंकि उसने इस मामले में कोई गुनाह नहीं किया है और न ही उसने कुछ गलत किया है.

यह भी पढ़िए: 'मेरे बेटे का जबड़ा और पसलियां टूटी थीं'...शिवा शर्मा की मां का छलका दर्द, सामने आया सनसनीखेज CCTV फुटेज

शिवा की मौत को लेकर श्रद्धा का दावा
पुलिस के सामने बयान दर्ज कराने की बात पर श्रद्धा ने वीडियो में कहा कि वह सच्चाई सामने लाना चाहती हैं और पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कराना चाहती हैं. शिवा शर्मा की मौत पर उसने वीडियो में दावा किया है कि अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर हुई शिवा की मौत कोई साजिश या मर्डर नहीं, बल्कि शिवा ने खुदकुशी की थी.

गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश 
वहीं, इस मामले पर डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर ने दो टूक कह दिया है कि नामजद आरोपी श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं. वीडियो जारी करके सहानुभूति बटोरने या कानूनी शिकंजे से बचने की कोशिशों के बजाय आरोपी को कानून का सामना करना होगा. पुलिस घटना से जुड़े सभी मौखिक, वैज्ञानिक, सीसीटीवी और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है.

यह भी पढ़िए: शिवा वर्मा केस: फ्रेंड ने पुलिस को बताया कि श्रद्धा दुबे को नेपाल सीमा तक छोड़कर आया, खंगाले जा रहे CCTV

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES