शिवा शर्मा मौत केस: नेपाल में दिखी ₹25 हजार की इनामी श्रद्धा दुबे, बहन के साथ तस्वीर आई सामने
Shraddha Dubey Nepal Sighting: लखनऊ में कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी श्रद्धा दुबे को लेकर नया अपडेट सामने आया है. श्रद्धा दुबे के नेपाल में नजर आने की जानकारी सामने आई है. उसकी एक तस्वीर भी सामने आई है. श्रद्धा पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित होने की बात कही जा रही है. श्रद्धा दुबे पर कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या का आरोप है.
तुषार श्रीवास्तव/ लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. इस मामले में मुख्य आरोपी और 25 हजार रुपये की इनामी मॉडल श्रद्धा दुबे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, पुलिस जांच में यह संकेत मिले हैं कि श्रद्धा दुबे नेपाल पहुंच चुकी है और नेपाल में उसकी मौजूदगी से जुड़ी एक तस्वीर भी सामने आई है.
शिवा शर्मा की मौत के बाद उनकी मां ने श्रद्धा दुबे समेत अन्य लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था. अब नेपाल में श्रद्धा के दिखाई देने की खबर के बाद मामले में उसकी तलाश को लेकर चर्चा तेज हो गई है. हालांकि, नेपाल में उसकी मौजूदगी की आधिकारिक पुष्टि और पुलिस की ओर से इस संबंध में बयान मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी. सीसीटीवी फुटेज में रश्मि अपनी बहन श्रद्धा के साथ कदम से कदम मिलाकर भागती हुई साफ नजर आई है. उनके साथ आदिल भी है.
नेपाल बॉर्डर के पास तलाश तेज
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस और जांच एजेंसियों की रडार पर चल रही श्रद्धा दुबे की नेपाल में लोकेशन मिलने के बाद यूपी पुलिस ने नेपाल बॉर्डर से सटे जिलों में अपनी गतिविधियों को और तेज कर दिया है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह किसके संपर्क में है और नेपाल में किसकी मदद से छिपी हुई है. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है.
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि लखनऊ के एक अपार्टमेंट में कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. इस मामले में मृतक के परिजनों ने मॉडल श्रद्धा दुबे पर हत्या के गंभीर आरोप लगाए थे. परिजनों की शिकायत और शुरुआती साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन घटना के बाद से ही श्रद्धा दुबे लगातार फरार चल रही है. पुलिस ने उस पर शिकंजा कसते हुए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था.
वीडियो आया सामने
आरोपी श्रद्धा दुबे का कहना है कि वह फरारा नहीं है और पुलिस के सामने आकर सब सच बताना चाहती है, लेकिन खराब सेहत की वजह से सामने नहीं आ पा रही. मैं पुलिस के सामने आकर सब कुछ सच-सच बताना चाहती हूं और बयान दर्ज कराना चाहती हूं, लेकिन मेरी हालत देखिए, मैं इस समय बिल्कुल ठीक नहीं हूं. मैं फिजिकली फिट नहीं हूं, इसलिए सामने नहीं आ पा रही हूं.
अब नेपाल में उसकी तस्वीर सामने आने के बाद पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का दावा कर रही है.
यह भी पढ़ें- 'मेरे बेटे का जबड़ा और पसलियां टूटी थीं'...शिवा शर्मा की मां का छलका दर्द, सामने आया सनसनीखेज CCTV फुटेज