SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

शिवा शर्मा केस: फ्रेंड ने पुलिस को बताया कि श्रद्धा दुबे को नेपाल सीमा तक छोड़कर आया, खंगाले जा रहे CCTV

Shiva Sharma Death Case Lucknow: कैफे कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी श्रद्धा दुबे की तलाश तेज हो गई है. पूछताछ के दौरान श्रद्धा की मदद करने वाले परिचित आमिर ने बताया कि घटना वाले दिन वह श्रद्धा को बहराइच के रूपईडीहा बॉर्डर तक गया था.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Oct 13, 2026, 10:32 AM IST | Updated: Oct 13, 2026, 02:49 PM IST
Image Credit: Shiva Sharma Death Case Lucknow
Join

नंदन श्रीवास्तव/लखनऊ: राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में हर दिन एक नया और सनसनीखेज खुलासा हो रहा है. इस मामले की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे की तलाश में जुटी पुलिस के हाथ एक अहम सुराग लगा है. जांच में सामने आया है कि आरोपी श्रद्धा नेपाल बॉर्डर तक पहुंच चुकी है और पुलिस को आशंका है कि वह देश छोड़कर भागने की फिराक में है.

रूपईडीहा बॉर्डर तक कैसे पहुंची जांच?
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी श्रद्धा दुबे की मदद करने वाले उसके एक परिचित आमिर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान आमिर ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि घटना वाले दिन वह श्रद्धा और उसकी बहन को अपनी गाड़ी से लेकर बहराइच जिले में स्थित भारत-नेपाल सीमा के पास रूपईडीहा बॉर्डर तक गया था. रूपईडीहा बहराइच जिले में नेपाल सीमा से सटा एक प्रमुख मार्ग है, जिसके जरिए आसानी से पड़ोसी देश में प्रवेश किया जा सकता है. पुलिस अब इसी एंगल पर काम कर रही है कि क्या श्रद्धा और उसकी बहन इसी रास्ते से नेपाल भागने में सफल रही हैं या अभी सीमा के आसपास ही छिपी हुई हैं.

सीसीटीवी और साक्ष्यों की जांच तेज
पुलिस की विभिन्न टीमें आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं. इसके अलावा, लखनऊ से लेकर बहराइच बॉर्डर तक के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि यह पुख्ता किया जा सके कि आरोपी किस वाहन से और कब वहां पहुंचे थे.

क्या है शिवा शर्मा की मौत का मामला?
लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में एक अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरने के बाद कैफे कारोबारी शिवा शर्मा की मौत हो गई थी. शिवा के परिजनों ने उनकी मौत को लेकर हत्या का आरोप लगाया था. इसके बाद श्रद्धा दुबे समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. मामले में पुलिस अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही है. फिलहाल श्रद्धा की लोकेशन और घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाने के लिए पूछताछ तथा साक्ष्यों की जांच जारी है.

2022 में हुआ था तलाक, अब लखनऊ में बहन के साथ रह रही हैं...
रायबरेली की रहने वाली श्रद्धा दुबे की शादी साल 2020 में हुई थी. शादी के कुछ समय बाद पति से अनबन शुरू हो गई, जिसके चलते 2022 में दोनों का तलाक हो गया. बताया जाता है कि उनका एक बेटा भी है जो फिलहाल पिता के साथ रह रहा है. तलाक के बाद श्रद्धा अपनी बहन रश्मि के साथ लखनऊ शिफ्ट हो गईं.

डांडिया शो में बनाई गई थी चीफ गेस्ट 
दोनों बहनें सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर क्लब व पार्टी कल्चर को लेकर चर्चा में रहती हैं.डांडिया नाइट में बनीं चीफ गेस्टलखनऊ के अवध शिल्पग्राम में 16, 17 और 18 अक्टूबर को होने वाले डांडिया महोत्सव के लिए श्रद्धा दुबे को VVIP गेस्ट के तौर पर इनवाइट किया गया है. आयोजकों की ओर से जारी किए गए प्रमोशनल पोस्टर में भी श्रद्धा की तस्वीर लगाई गई है.

फिलहाल अहम सवाल यह है कि क्या श्रद्धा दुबे और उसकी बहन नेपाल पहुंच गई हैं, या वे किसी अन्य स्थान पर छिपी हैं? इसका जवाब पुलिस की जांच और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही साफ होगा.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES