SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मामा ही बना दरिंदा: ननिहाल में पढ़ाई कर रही छात्रा से दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो जबरन कराया गर्भपात; 10 पर FIR

Kanpur Minor Girl Rape Case: कानपुर से रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है. यहां रिश्ते के मामा और उसके दोस्तों पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा है. इतना ही नहीं, नाबालिग का जबरन गर्भपात करवाने का भी आरोप लगा है. इस मामले में नाना-नानी, मामा-मामी समेत 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुआ है.

Written By Pooja Singh
Published: Oct 09, 2026, 01:50 PM IST | Updated: Oct 09, 2026, 01:56 PM IST
Join

Kanpur Minor Girl Rape Case/ प्रवीण पांडे: कानपुर से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली वारदात सामने आई है. यहां पढ़ाई के लिए अपने ननिहाल में रह रही एक नाबालिग के साथ रिश्ते के मामा और उसके दोस्तों ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं. इतना ही नहीं, जब नाबालिग गर्भवती हो गई, तो मामले पर पर्दा डालने के लिए परिजनों ने डॉक्टर की सांठ-गांठ से उसका जबरन गर्भपात करवा दिया.

इस मामले में पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए नाना-नानी, मामा-मामी और गर्भपात करने वाले डॉक्टर समेत 10 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

डर के साये में जारी रहा शोषण
जानकारी के मुताबिक, कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में अपने नाना-नानी के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी. आरोप है कि इसी दौरान रिश्ते में लगने वाले मामा की नीयत बिगड़ गई और उसने किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया. इसके बाद मामा के एक दोस्त ने भी किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया.

आरोपियों की धमकी और डर के कारण मासूम काफी समय तक खामोश रही, जिसका फायदा उठाकर आरोपी उसे अपने हवस का शिकार बनाता रहा. इस हैवानियत का खुलासा तब हुआ, जब किशोरी की तबीयत बिगड़ने लगी और परिजनों को उसके गर्भवती होने के बारे में पता चला.

4 महीने 20 दिन का गर्भ गिराया
जब परिजनों को पता चला कि नाबालिग 4 महीने और 20 दिन की गर्भवती है, तो बदनामी के डर और आरोपियों को बचाने के लिए उन्होंने कानून को ठेंगा दिखा दिया. आरोप है कि नाना-नानी, मामा-मामी ने एक डॉक्टर की मदद से उसका गर्भपात करा दिया और साक्ष्य मिटाने की कोशिश की.

जब पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती सुनाई, तो उन्होंने तुरंत पुलिस से संपर्क कर इंसाफ की गुहार लगाई. पीड़िता की मां की तहरीर पर कानपुर के रावतपुर थाने में पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म, जबरन गर्भपात कराने और साक्ष्य छुपाने की धाराओं में जीरो एफआईआर दर्ज की गई.

मामले की जांच में जुटी पुलिस
इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है. एडीसीपी वेस्ट योगेश कुमार का कहना है कि रावतपुर पुलिस ने प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर जीरो एफआईआर पंजीकृत कर ली है. चुकी घटना का मूल स्थान कन्नौज का तिर्वा क्षेत्र है, इसलिए आगे की विवेचना, पीड़िता के बयान और साक्ष्यों का संकलन तिर्वा थाने से किया जाएगा.

पुलिस अब उस डॉक्टर और अस्पताल की भूमिका की जांच कर रही है, जहां अवैध रूप से गर्भपात कराया गया. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और अदालत में धारा 164 के तहत उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES