SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ड्रोन से पहरेदारी, फिर भी रेड: जौनपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक, पिता-पुत्र सलाखों के पीछे

जौनपुर में मड़ियाहूं पुलिस ने एक अवैध पटाखा फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है. साथ ही पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि फैक्ट्री संचालक पुलिस की गतिविधि पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल कर रहे थे.

Written By Pooja Singh
Published: Nov 05, 2026, 08:57 AM IST | Updated: Nov 05, 2026, 09:02 AM IST
Join

दीपावली और आगामी त्योहारों के मद्देनजर अवैध पटाखों के निर्माण व बिक्री पर नकेल कसने के लिए जौनपुर पुलिस का अभियान जारी है. इसी कड़ी में मड़ियाहूं थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने भंडरिया टोला इलाके में चल रही एक अवैध पटाखा निर्माण फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

हैरानी की बात यह है कि आरोपी पुलिस की हर गतिविधि और गश्त पर नजर रखने के लिए बाकायदा ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल कर रहे थे.

नायब तहसीलदार संग पुलिस की रेड
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भंडरिया टोला में चोरी-छिपे बड़े पैमाने पर विस्फोटक सामग्री एकत्र कर पटाखे बनाए जा रहे हैं. कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी छत से ड्रोन उड़ाकर आसपास के रास्तों और पुलिस की गाड़ियों पर नजर रखते थे. पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम और नायब तहसीलदार ने इलाके की घेराबंदी कर अचानक छापेमारी कर दी.

मौके से पिता-पुत्र गिरफ्तार
पुलिस की अचानक इस कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इस बीच पुलिस ने भंडरिया टोला के इम्तियाज अहमद (48) और उसके बेटे मोहम्मद कैफ (23) को रंगे हाथों धर दबोचा. मौके से भारी मात्रा में तैयार पटाखे, विस्फोटक सामग्री, पटाखा निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और एक ड्रोन कैमरा बरामद किया गया.

जानिए मौके से क्या-क्या मिला?
पुलिस की बरामदगी लिस्ट के अनुसार, करीब 155 किलोग्राम अनार, 60 किलोग्राम सुतली बम और 19.5 किलोग्राम सिंघाड़ा पटाखे समेत बड़ी मात्रा में बारूद, गंधक, सोरा, एल्यूमीनियम कतरन, कागज, बाती और अन्य सामग्री बरामद हुई है. इसके अलावा पटाखे तैयार करने के उपकरण, खाली मिट्टी की 1530 अनार घरिया, तराजू और बाट भी मिले हैं.

विस्फोटक अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज
एसपी डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन, एएसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह के मार्गदर्शन और सीओ मड़ियाहूं गोल्डी गुप्ता के पर्यवेक्षण में हुई इस कार्रवाई के बाद आरोपियों पर विस्फोटक अधिनियम की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि त्योहारों पर अवैध पटाखों के निर्माण और बिक्री करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. उनके खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा. 

(जौनपुर से अजीत सिंह की रिपोर्ट)

यह भी पढ़िए: दिवाली से पहले यूपी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, फर्रुखाबाद-संभल में पुलिस, PAC और RAF का फ्लैग मार्च

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES