SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'मैंने खुद उसे बालकनी से कूदते देखा, वह सुसाइड था'...शिवा शर्मा मौत मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे का नया वीडियो आया सामने

Shraddha Dubey New Video: लखनऊ के हाई-प्रोफाइल शिवा शर्मा मौत मामले में नया मोड़ आ गया है. 25 हजार की इनामी मॉडल श्रद्धा दुबे का एक नया वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में श्रद्धा दुबे रोते हुए कहती दिख रही है - 'मैंने खुद उसे बालकनी से कूदते देखा, वो हत्या नहीं सुसाइड था।'

Edited By Preeti Chauhan
Published: Oct 15, 2026, 01:05 PM IST | Updated: Oct 15, 2026, 01:31 PM IST
Image Credit: Shraddha Dubey New Video Statement
Join

Shraddha Dubey New Video Statement: लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बहुचर्चित हजरतगंज अपार्टमेंट मौत मामले में नया मोड़ आ गया है. इस मामले में मुख्य आरोपी और 25 हजार रुपये की इनामी मॉडल श्रद्धा दुबे का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने खुद पर लगे हत्या के सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है.  वीडियो में श्रद्धा ने दावा किया है कि कारोबारी शिवा शर्मा की मौत कोई मर्डर नहीं, बल्कि सुसाइड था.

"मैंने अपनी आँखों से शिवा को कूदते देखा"
वीडियो में सामने आया है कि श्रद्धा दुबे ने रोते हुए और हाथ जोड़कर अपनी सफाई दी है। उसने कहा, "मैं श्रद्धा हूँ... मेरा उस हत्या से कोई मतलब नहीं था। वह हत्या नहीं थी, वह एक सुसाइड था, ठीक है? मैंने अपनी आँखों से देखा उसको कूदते हुए... अगर वहाँ के सीसीटीवी कैमरे निकलेंगे, तो उसमें दिखेगा कि वह किस तरह से कूद रहा है।" श्रद्धा ने बताया कि घटना के वक्त उसकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी क्योंकि उसके सामने ऐसी घटना घटी थी.

"लाखों के कर्ज से परेशान था शिवा"
श्रद्धा ने वीडियो में दावा किया है कि शिवा शर्मा पिछले कुछ समय से भारी आर्थिक तंगी से गुजर रहा था.उसने बताया कि शिवा पर 15 से 20 लाख रुपये का कर्ज हो गया था और अक्सर कर्जदारों के फोन उसके पास आते थे. श्रद्धा के मुताबिक, शिवा इस बात से इतना परेशान था कि उसने पहले भी सुसाइड तक की बात कही थी.उसने कहा कि शिवा का फोन पुलिस के पास है और कॉल डिटेल्स खंगालने पर सारी सच्चाई सामने आ जाएगी.

 आइए पढ़ते हैं वीडियो के कुछ अंश जो उसने सोशल मीडिया पर शेयर किया.....
उसने कहा कि..यह 7 तारीख की घटना है, कपूरथला मेन चौराहे पे एक चाय वाला है जहाँ पे हम लोग अक्सर चाय पिया करते थे, उसके थ्रू उसने मेरे ड्राइवर को कॉल करवाया.  शिवा शर्मा से मेरी मान के चलिए छह-सात दिनों से कोई बातचीत नहीं हो रही थी 7 तारीख के पहले.पाँच-छह दिन से कोई बातचीत नहीं हो रही थी.  उसने चाय वाले के थ्रू मेरे ड्राइवर को कॉल करवाया। उसमें वह बहुत रो रहा था. फिर मैंने उसको कॉल किया अपने नंबर से दो बार। उसकी उस वक्त कॉल नहीं उठी.  2:00 बजे रात में शिवा की कॉल आती है.  मैंने पूछा, क्या बात है, क्यों रो रहे हो? उसने कहा कि, 'कहाँ हो?' मैंने कहा, 'मैं दैनिक पे खड़ी हूँ।' वह दैनिक पर आता है अपनी बीएमडब्ल्यू से, मुझसे मिलता है। उसने कॉल पर भी बोला, अगर कॉल डिटेल्स निकलेंगी तो उसमें यह होगा कि उसने कॉल पर बोला है कि, बाबू मैं आता हूँ, ठीक है?

आया, मेरे साथ बातचीत किया.  बीयर पिया हुआ था बहुत ज्यादा, ठीक है? हम लोग पैडलर्स कैफ़े गए.  पैडलर्स कैफ़े में उसने मेरे लिए माचा मँगाया और मेरे ड्राइवर के लिए भी उसने जूस वगैरह ऑर्डर किया, अपना खुद भी लिया. उसके बाद वह उस वक्त मेरे साथ घर पे गया. हम लोग जैसे ड्राइव करते थे, ड्राइव कर के घर पे गया. वह मेरी गाड़ी चला रहा था, उसकी गाड़ी मेरा ड्राइवर चला रहा था, ठीक है? 

मेरी बहन का उससे कोई मतलब नहीं था
उसके बाद 7 तारीख के बाद 8 तारीख को... नवरात्रि आने वाली थी धीरे से, 11 को नवरात्रि थी। 8 तारीख को मेरी बहन वही पूजा से रिलेटेड बात करने के लिए 8 तारीख को मेरे घर आती है. 8 तारीख को सुबह वह मेरे घर आती है. मेरी बहन का तो इस केस से कोई रिलेशन ही नहीं है. मेरी बहन तो शिवा को अच्छे से जानती तक नहीं थी. अगर उसकी कॉल डिटेल्स निकलेंगी तो ना शिवा से उसकी कोई बातचीत थी, ना कुछ। वह बहुत कम जानती थी शिवा शर्मा को। मेरी बहन को तो... मेरी बहन का तो मतलब कोई मतलब ही नहीं था। वह तो इतने दिनों बाद मेरे घर आई थी, ठीक है?

शिवा को कोई टॉर्चर नहीं था....
और 8 तारीख को जब मेरी बहन आती है, उसके बाद भी हम लोग चिल करते हैं, सब कुछ ठीक रहता है. हम लोग घूमने जाते हैं.  शाम को शिवा शर्मा के कुछ फ्रेंड्स आते हैं, जिसमें से एक का नाम अश्विनी मिश्रा था और दूसरा हर्ष था. अगर शिवा शर्मा पे किसी भी प्रकार का कोई टॉर्चर हो रहा होता या कुछ भी हो रहा होता, तो उनके दोस्तों ने यह जा के क्यों नहीं बताया पुलिस में कि टॉर्चर हो रहा है? ऐसा कोई भी टॉर्चर नहीं था, ऐसा कुछ भी नहीं था शिवा के साथ. शिवा और हम खुश थे, बहुत अच्छे से थे.

परिवार के आरोपों पर सफाई और खुदकुशी की धमकी
मृतक शिवा शर्मा की माँ और परिजनों द्वारा लगाए गए हत्या के आरोपों पर श्रद्धा ने कहा कि घटना के बाद शिवा की माँ ने आकर उसके ड्राइवर के साथ मारपीट की थी, जो अस्पताल के सीसीटीवी में कैद है. उसने मीडिया से अपील करते हुए कहा कि बिना सच्चाई जाने उसे और उसके परिवार को बदनाम न किया जाए। वीडियो के अंत में श्रद्धा ने यहाँ तक कह दिया कि यदि उसे इस तरह से प्रताड़ित किया जाता रहा, तो वह भी आत्महत्या कर लेगी.

फिलहाल, पुलिस इस वीडियो और इसमें दिए गए बयानों की सत्यता की जांच कर रही है, साथ ही नेपाल बॉर्डर के पास से उसकी तलाश तेज कर दी गई है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES