SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दो शादियों का खौफनाक अंजाम: पहली पत्नी ने बच्चों संग पति को मार डाला, सौतन को पहुंचाया अस्पताल

Kushinagar Murder Case: कुशीनगर में घरेलू विवाद के बाद 45 वर्षीय ओमप्रकाश राजभर की हत्या हो गई है. पुलिस का कहना है कि मृतक की पहली पत्नी और उसके बच्चों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप है. घटना में मृतक की दूसरी पत्नी भी घायल है. जानिए आखिर जमीन के विवाद में कैसे गई एक व्यक्ति की जान?

Written By Pooja Singh
Published: Oct 10, 2026, 01:15 PM IST | Updated: Oct 10, 2026, 01:17 PM IST
Join

Kushinagar Murder Case/ प्रमोद कुमार गौड़: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल चौरिया गांव में शनिवार सुबह पारिवारिक विवाद के चलते खूनी संघर्ष हो गया. इस घटना में 45 वर्षीय ओमप्रकाश राजभर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. जबकि, बीच-बचाव करने आई दूसरी पत्नी नित्या देवी गंभीर रूप से घायल हो गई.

मृतक ने की थी दो शादियां
इस वारदात के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब छह बजे पीआरवी के माध्यम से जंगल चौरिया गांव में एक व्यक्ति की हत्या की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक ओमप्रकाश राजभर ने दो शादियां की थीं.

लंबे समय से चल रहा था पहली पत्नी से विवाद
पुलिस ने बताया कि ओमप्रकाश राजभर की अपनी पहली पत्नी के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था. शनिवार सुबह पहली पत्नी खेत में मेड़ बांधने का काम कर रही थी. इसी दौरान ओमप्रकाश अपनी दूसरी पत्नी नित्या देवी के साथ वहां पहुंचे. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और विवाद शुरू हो गया. आरोप है कि पहली पत्नी और उसके बच्चों ने ओमप्रकाश के साथ मारपीट की. जिससे ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, बीच-बचाव के दौरान दूसरी पत्नी नित्या देवी भी घायल हो गई, जिसे तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मामले की जानकारी देते हुए कुशीनगर के क्षेत्राधिकारी सदर राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है. इस हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन विशेष टीमों का गठन कर उन्हें अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देने के लिए रवाना कर दिया है.

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे. फिलहाल मौके पर कानून-व्यवस्था और शांति कायम है, लेकिन पारिवारिक कलह और जमीन के बंटवारे ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ कर रख दिया है. अब पुलिस की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES