SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिन में छाया अंधेरा: नोएडा गाजियाबाद में तेज आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश, तापमान भी गिरा

Noida Rainfall: नोएडा एनसीआर में गुरुवार को मौसम बदल गया. दोपहर को हुई तेज बारिश ने ठंडक का अहसास कराया. तेज आंधी तूफान के साथ ही बारिश से कई जगहों पर पेड़ और बिजली के पोल भी गिर गए.

Written By Amitesh Pandey
Published: Oct 15, 2026, 04:24 PM IST | Updated: Oct 15, 2026, 04:30 PM IST
Image Credit: AI Image
Join

Noida Rainfall: नोएडा-गाजियाबाद में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है. गुरुवार को तेज हवाएं चलने के बाद झमाझम बारिश हुई. बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली. आसमान में छाए बादलों और तेज हवाओं के बाद हुई बारिश से शहर का मौसम पूरी तरह बदल गया. वहीं, स्कूलों में छुट्टी होने के बाद घर लौट रहे बच्चे बारिश का आनंद लेते नजर आए. कई बच्चे बारिश में भीगते हुए और मस्ती करते हुए अपने घरों की ओर जाते दिखाई दिए.

तापमान में गिरावट दर्ज 
गुरुवार सुबह से ही मौसम में बदलाव दिखने लगा था. दोपहर में झमाझम बारिश हुई. अचानक हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया. वहीं, सड़कों पर लोगों की आवाजाही के दौरान भी इसका असर देखने को मिला. दिन में ही अंधेरा छा गया था. मौसम में आए इस बदलाव से शहर के तापमान में गिरावट महसूस की गई. तेज हवाओं के बाद हुई बारिश ने लोगों को सुहावने मौसम का एहसास कराया. हालांकि, बारिश के कारण सड़कों पर निकलने वाले वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत है.

नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
मौसम विभाग ने नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की जानकारी दी थी. मौसम विभाग ने 15 अक्टूबर को नोएडा, गाजियाबाद समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया था. इसका असर गुरुवार को देखने को मिला. मौसम विभाग ने 16 अक्टूबर को भी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

इन जिलों में भी अलर्ट 
मौसम विभाग के मुताबिक, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, शामली, मुज़फ़्फ़रनगर, बिजनौर, बदायूं में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है. साथ ही इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी तूफान चलने की भी संभावना है.

ठंड दे सकती है दस्तक 
बारिश के बाद मौसम में ठंडक का अहसास हुआ. मौसम विभाग की माने तो नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के जिलों में 25 अक्टूबर के बाद तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी. न्यूनतम तापमान में कमी आएगी. रात में भी मौसम ठंडा रहेगा. अक्टूबर के आखिरी या नवंबर के पहले सप्ताह से ठंड दस्तक दे सकती है. 

2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट 
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले कुछ दिनों में न्यूजनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती हैं. बता दें कि इससे पहले 11 अक्टूबर को भी हल्की बूंदाबांदी हुई थी. इसके बाद भी मौसम में ज्यादा कुछ बदलाव देखने को नहीं मिला था. गुरुवार को हुई बारिश और तेज हवाओं ने गर्मी से राहत दिला दी है.


 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES