SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिवाली पर जगमगा उठेगा ग्रेटर नोएडा: रोशनी से सजेगा शहर का कोना-कोना, प्राधिकरण ने कसी कमर

Greater Noida Diwali Prepration: आगामी दिवाली पर ग्रेटर नोएडा के सभी प्रवेश द्वार और गोलचक्कर रोशनी से जगमगाएंगे. इसके लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने तैयारियां तेज कर दी हैं. प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने विद्युत अभियांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिवाली से पहले स्ट्रीट लाइट लगाने और उन्हें चालू करने के निर्देश दिए.

Written By Pooja Singh
Published: Oct 15, 2026, 09:09 AM IST | Updated: Oct 15, 2026, 09:13 AM IST
Join

Greater Noida Diwali Prepration/ भूपेश प्रताप: इस बार दिवाली पर ग्रेटर नोएडा का कोना-कोना रोशनी से जगमगाने वाला है. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर के सभी प्रमुख प्रवेश द्वारों, गोलचक्करों, विभिन्न सेक्टरों और गांवों में लाइटिंग की व्यवस्था करने की तैयारियां तेज कर दी हैं. प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (ACEO) प्रेरणा सिंह ने विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें शहर में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था तय समय से पहले पूरा करने के निर्देश दिए गए.

दिवाली से पहले सभी लाइटें चालू करने के निर्देश
बैठक के दौरान एसीईओ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दिवाली से पहले ग्रेटर नोएडा के सभी प्रवेश द्वारों और गोलचक्करों पर स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम पूरा कर लिया जाए. इसके साथ ही, शहर के प्रमुख स्थानों के साथ-साथ विभिन्न गांवों और आवासीय सेक्टरों में भी बेहतर लाइट की व्यवस्था करने पर जोर दिया गया. प्राधिकरण के अनुसार, तिलपता, कुलेसरा, छपरौला और खोदना खुर्द समेत कुल 17 गांवों में इन दिनों स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम तेजी से चल रहा है.

पार्कों में भी स्ट्रीट लाइटें लगाने के निर्देश
एसीईओ ने स्पष्ट किया है कि दिवाली आने से पहले इन सभी लाइटों को पूरी तरह चालू कर दिया जाए. ताकि, स्थानीय लोगों को दिवाली के दौरान किसी तरह की कोई असुविधा न हो. इसके अलावा सेक्टर-2, सेक्टर-3 और सेक्टर-12 समेत अन्य सेक्टरों के पार्कों में भी स्ट्रीट लाइटें लगाने के निर्देश दिए गए हैं. ताकि, शाम के समय पार्कों में आने वालों को भी बेहतर रोशनी मिल सके.

बिजली घरों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
बैठक में एसीईओ ने बादलपुर और अस्तौली में निर्माणाधीन 33 केवी सबस्टेशनों के कार्यों की समीक्षा की. इन दोनों बिजलीघरों के निर्माण की निर्धारित समयसीमा में 6 महीने बचे हैं, लेकिन एसीईओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य में तेजी लाकर इन्हें निर्धारित समय से पहले पूरा कराया जाए. ताकि, क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके.

किसानों के आबादी भूखंडों और ड्रेन निर्माण पर जोर
बैठक में किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनके छह फीसदी आवंटित आबादी भूखंडों में चल रहे बिजली संबंधी विकास कार्यों की भी समीक्षा हुई.  एसीईओ ने नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए. खैरपुर, खोदना खुर्द, पतवाड़ी, छोटी मिलक और इटैड़ा समेत कई गांवों में इन भूखंडों के क्षेत्र में बिजली के कार्य चल रहे हैं. इतना ही नहीं, इस बैठक में ड्रेन निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई.

एसीईओ ने प्रस्तावित कार्यों की टेंडर प्रक्रिया निर्धारित समय में पूरी कर निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए. बैठक में ड्रेन विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक मनोज कुमार सचान, विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक अजित भाई पटेल, अश्विनी चतुर्वेदी, सौरभ भारद्वाज समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़िए: मिलावटखोरों पर शिकंजा: यूपी में मिठाई खरीदने से पहले चेक कर लें ये तारीख, खाद्य विभाग का नया नियम आज से लागू

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES