SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

यूपी MLC चुनाव: गोरखपुर में मतदान के बीच सपा-भाजपा समर्थक आमने-सामने, DAV कॉलेज में नोकझोंक

उत्तर प्रदेश में शिक्षक MLC चुनाव के मतदान के दौरान गोरखपुर के DAV पीजी कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के समर्थक आमने-सामने आ गए.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Oct 23, 2026, 12:35 PM IST | Updated: Oct 23, 2026, 12:40 PM IST
Image Credit: Gorakhpur MLC Election
Join

नागेन्द्र मणि त्रिपाठी/गोरखपुर:  गोरखपुर में शिक्षक MLC चुनाव के मतदान के बीच डीएवी पीजी कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर सपा और भाजपा समर्थकों के बीच नोकझोंक हो गई. सपा प्रत्याशी डॉ. संजय त्रिपाठी के मीडिया से बातचीत करने के दौरान विवाद शुरू हुआ. भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सपा प्रत्याशी करीब एक घंटे से कैंपस के अंदर रहकर मतदाताओं को प्रभावित कर रहे थे. हालांकि, यह आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से लगाया गया है.  मौके पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को मतदान केंद्र के गेट से बाहर कराया.  इसके बाद स्थिति नियंत्रित हुई और मतदान प्रक्रिया जारी रही.

पुलिस ने हस्तक्षेप कर संभाली स्थिति

मामले की गंभीरता को देखते हुए मतदान केंद्र पर तैनात पुलिस बल ने तुरंत मोर्चा संभाला.  पुलिस ने बीच-बचाव करते हुए दोनों पक्षों के समर्थकों को खदेड़ा और मतदान केंद्र के गेट से बाहर किया. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति नियंत्रण में आई और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया दोबारा शुरू कराई गई.

मतदान केंद्र पर माहौल तनावपूर्ण

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार को हो रहे मतदान के दौरान डीएवी पीजी कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया. जानकारी के मुताबिक, सपा प्रत्याशी डॉ. संजय त्रिपाठी मतदान करने के बाद केंद्र से बाहर निकल रहे थे. इसी दौरान वह मीडिया से बातचीत करने लगे. आरोप है कि मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई.

दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने

भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि सपा प्रत्याशी करीब एक घंटे से कैंपस के अंदर मौजूद रहकर मतदाताओं को प्रभावित कर रहे थे. इसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए. मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को अलग कराया. पुलिस ने संबंधित लोगों को मतदान केंद्र के गेट से बाहर कराया, जिसके बाद स्थिति शांत हुई.फिलहाल, इस घटनाक्रम के बीच मतदान प्रक्रिया जारी रही.

अलीगढ़ में मतदान के बीच हड़कंप: नौरंगीलाल इंटर कॉलेज में पकड़े गए दो फर्जी एजेंट; मौके पर DM-SSP

यूपी में MLC चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान, सुबह 8 बजे से वोटिंग; 11 सीटों के लिए आज थमेगी दिग्गजों की सांसें

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES