App

कांग्रेस का नाश होने वाला है: दिल्ली आंदोलन को लेकर बृजभूषण शरण का बड़ा बयान, नेहा बोरा काे क्या कहा?

गोंडा में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दिल्ली प्रोटेस्ट पर बड़ा सवाल खड़ा किया. उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में किसी विदेशी का हाथ है.

कांग्रेस का नाश होने वाला है: दिल्ली आंदोलन को लेकर बृजभूषण शरण का बड़ा बयान, नेहा बोरा काे क्या कहा?
Image Credit: Brij Bhushan Sharan Singh

बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस में नेहा बोरा को मिली कमान को लेकर बड़ा हमला बोला है. पूर्व सांसद ने कहा कि जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नाश होने वाला है. इसलिए वामपंथी, दक्षिणपंथी, नेहा सेहरा, कॉकरोच सब पहुंच गए हैं.

पंजाब सरकार पर बड़ा आरोप 
कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह शनिवार को गोंडा में एक निजी अस्पताल के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे. इस दौरान पंजाब में नशे के आदी हो रहे युवा पीढ़ी को लेकर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि पंजाब वीरों और गुरुओं की भूमि है. शहादत और किसानों की भूमि है. पंजाब का खेल में अलग इतिहास है. जलियांवाला बाग की घटना में हजारों शहादत हुआ. भगत सिंह और उधम सिंह पंजाब में पैदा हुए. पूर्व सांसद ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब को नशा की भूमि बना दिया.  

पंजाब को नशा मुक्त बनाएंगे 
पूर्व सांसद ने कहा कि ​भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने एक संकल्प लिया है कि हम पंजाब को नशा मुक्त करेंगे. गृहमंत्री जी कोई काम अधूरा नहीं छोड़ते और बहुत सोच-समझ कर संकल्प लेते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार के संरक्षण में नशे का कारोबार फल फूल रहा है. गृह मंत्री अमित शाह का संकल्प पूरा होगा. वहीं, उद्योगपति एलन मस्क पर निशाना साधते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि ये जो आंदोलन है, ये स्वयं का आंदोलन नहीं है, कुछ लोग भारत की अर्थव्यवस्था को डिस्टर्ब करना चाहते हैं.

इन आंदोलनों में विदेशी का हाथ 
उन्होंने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी और ये नेहा बोरा क्यों छुट्टी वाले दिन कनॉट प्लेस में आंदोलन करते है?. छुट्टी वाले दिन कनॉट प्लेस में भीड़ होती है. उस दिन ज्यादा बिक्री होती है. उसी दिन सबसे ज्यादा लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं. ऐसे में ये लोग आंदोलन कर बाजार को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय अर्थव्यवस्था को डिस्टर्ब करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि इसमें किसी विदेशी आदमी का हाथ है. उन्होंने कहा कि जो भी लोग भारत की संविधान को मानता होगा, वह ऐसे आंदोलनों की निंदा करेगा.

बता दें कि पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन को लेकर पहले भी सवाल खड़ा कर चुके हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि इस आंदोलनों में किसी का हाथ है. कोई भारत अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाना चाहता है. 

(गोंडा से अतुल कुमार यादव की रिपोर्ट) 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो