SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

5 मौतों से थर्राया फिरोजाबाद: टेसू-झांझी विसर्जन के दौरान बेकाबू कार का तांडव, यात्रा में शामिल लोगों को रौंदा

फिरोजाबाद में टेसू-झांझी की शादी कराने गए गांव के लोगों को बटेश्वर की ओर से आ रही बेकाबू कार ने टक्कर मार दी. इसमें दो सगी बहनों सहित पांच लोगों की मौत हो गई. जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए.

Written By Pooja Singh
Published: Oct 26, 2026, 06:13 AM IST | Updated: Oct 26, 2026, 06:16 AM IST
Join

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया है. यहां टेसू-झांझी की शादी कराकर विसर्जन यात्रा पर निकले ग्रामीणों की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब बटेश्वर की दिशा से आ रही एक बेकाबू कार ने उन्हें रौंद डाला. इस भीषण सड़क हादसे में अब तक दो सगी बहनों समेत  कुल 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

बेकाबू कार ने मचाई तबाही

बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई, जब गांव के लोग पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ टेसू-झांझी की शादी करारकर विसर्जन यात्रा पर निकले थे. सभी लोग उत्सव के माहौल में आगे बढ़ रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार बेकाबू कार लोगों को रौंदते हुए भीड़ में घुस गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. वारदात को अंजाम देने के बाद कार सवारों ने मौके से भागने का प्रयास किया.

भाग रहे कार सवारों को ग्रामीणों ने घेरा

गांव वालों को पीछे आता देख कार चालक शिकोहाबाद स्टेशन रोड की तरफ भागा, लेकिन सामने से घेराव था. जिसके बाद उसने बाइक को टक्कर मार दी और उसी रोड पर वापस लौटा. जिसके बाद कार सवार ने एक बार फिर ग्रामीणों को रौंदते हुए निकल गया. हालांकि, हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने उसे घेरकर पकड़ लिया. आक्रोशित भीड़ ने कार सवारों की जमकर धुनाई कर दी.

हादसे में पांच लोगों की गई जान

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए सभी घायलों को शिकोहाबाद के संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां से कुछ मरीजों को बेहतर इलाज के लिए आगरा भेजा गया. इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल गुन्नू की भी सांसें थम गईं, जिससे इस हादसे में जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 5 हो गया है. मृतकों में दो सगी बहनें भी शामिल हैं, जिससे पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

अस्पताल में देर रात हंगामा

देर रात जब पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए उठाने की प्रक्रिया शुरू की, तो गुस्साए ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी देहात, एसडीएम और कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात कर दी गई. हालात को काबू में करने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और एसएसपी आदित्य लांघे भी अस्पताल पहुंचे. अधिकारियों ने पीड़ित परिजनों और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया. जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है.

जानिए कैसे हुआ ये हादसा?

जानकारी के मुताबिक, नसीरपुर के गांव छटनपुर में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से टेसू और झांसी की शादी की थी. रविवार रात 9:15 बजे महिला-पुरुष और बच्चे टेसू-झांझी को गांव के बाहर बरी के पेड़ के पास विसर्जन करने निकले थे. इस दौरान लखनऊ एक्सप्रेसवे से उतरी दिल्ली नंबर की बीजा कार ने शिकोहाबाद की ओर जाते वक्त सड़क के किनारे चल रहे गांव वालों को रौंद डाला.

एसएसपी आदित्य लांग्हे के मुताबिक, हादसे में 15 वर्षीय अंजली, 17 वर्षीय आकांश, 25 वर्षीय हरीश कुमार और 17 वर्षीय बबली की मौत हो गई है. इसके अलावा बच्चों, महिलाओं सहित कई ग्रामीण और चार कार सवार घायल हुए हैं. इन्हें शिकोहाबाद के जिला संयुक्त चिकित्सालय और फिरोजाबाद सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है.

(फिरोजाबाद से प्रमेंद्र कुमार की रिपोर्ट)

यह भी पढ़िए: दूध जल्दी मांगने की खौफनाक सजा: अलीगढ़ में हैवान बना दुकानदार, मासूम को जबरन गर्म कड़ाही पर बैठाया

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES