SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन: हटाए गए सदर क्षेत्र के दो SDM, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

पीलीभीत सदर विधानसभा सीट में एसआईआर के बाद वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की शिकायत के बाद दो एसडीएम पर गाज गिरी है. चुनाव आयोग ने सदर क्षेत्र के दो एसडीएम को हटा दिया है.

Written By Amitesh Pandey
Published: Oct 22, 2026, 03:51 PM IST | Updated: Oct 22, 2026, 04:01 PM IST
Image Credit: Z Creative (AI Image)
Join

पीलीभीत सदर सीट पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर बड़ा एक्शन देखने को मिला है. सदर विधानसभा से जुड़े दो एसडीएम को मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है. इतना ही नहीं दोनों एसडीएम पर एफआईआर की भी तैयारी की जा रही है. बीते दिनों यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीलीभीत सदर सीट पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे. चुनाव आयोग ने गुरुवार को दोनों अफसरों पर एक्शन लिया है.

दो एसडीएम को हटाया गया  

पीसीएस अफसर मयंक गोस्वामी एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली अमरिया तहसील में एसडीएम के पद पर तैनात थे. वहीं, हेमंत चौधरी मौजूदा समय में एसडीएम अमरिया थे. दोनों अधिकारियों को जिला मुख्यालय से संबद्ध किया गया है. जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच के आधार पर दोनों अधिकारियों को मुख्यालय से संबद्ध किया गया है. जांच जारी है.

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी मिलने के बाद गिरी गाज  

डीएम आलोक कुमार ने बताया कि मतदाता सूची संशोधन की प्रक्रिया को नियमानुसार पूरा कराया जाएगा. वहीं कंप्यूटर ऑपरेटर अनिल की सेवाएं समाप्त की गई है. गौरतलब है कि EPIC नंबर पर दूसरे वोटर का विवरण दर्ज होने की शिकायत के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी की जांच में त्रुटि की पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई की गई है. SIR के दौरान दोनों अफसर निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ERO) की जिम्मेदारी निभा रहे थे. इन दोनों अफसरों के ERO रहते हुए फाइनल ड्राफ्ट जारी होने के बाद मतदाता सूची में 13150 वोटों की गड़बड़ी मिली. चुनाव आयोग ने इन दोनों अफसरों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिया है.  

सपा और कांग्रेस ने उठाया था मुद्दा  

एक दिन पहले ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीलीभीत सदर विधानसभा सीट पर गड़बड़ी के आरोप लगाए थे. आरोप लगाया था कि पीलीभीत सदर सीट पर SIR की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन के बाद जुलाई से सितंबर महीने के बीच एपिक आईडी गलत कर दी गई. ताकि चिन्हित लोगों को वोटिंग का मौका न मिले. सपा भी पीलीभीत सदर सीट पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगा चुकी थी. शिकायत पर चुनाव आयोग ने मतदाता सूची की त्रुटियों की गहन जांच के आदेश दिए थे. त्रु​टि पाने के बाद चुनाव आयोग ने दोनों एसडीएम को हटा दिया.

पूरे प्रदेश में मतदाता सूची की जांच होगी

पीलीभीत में शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने पूरे प्रदेश में मतदाता सूची की जांच कराने के आदेश दिए हैं. अगर कहीं भी गड़बड़ी मिलती है तो संबंधित अधिकारियों पर एक्शन लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें : चुनाव से पहले फिर गरमाई सियासत: कांग्रेस ने चुनाव आयोग से किए सवाल, नए नाम जोड़ने के आरोप

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES