SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

देवरिया में कोहराम: कहीं सोते परिवार पर काल बनकर बरसी आग, तो मईल थाना क्षेत्र में डबल मर्डर से सनसनी

देवरिया जिले में कहीं आग का तांडव देखने को मिला तो कहीं हत्या की वारदात से बवाल मचा हुआ है. यहां आगजनी और हत्या से पांच लोगों की मौत हो गई है. जहां भटनी में झोपड़ी में आग लगने से 3 लोगों की मौत हो गई, वहीं मईल में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है.

Written By Pooja Singh
Published: Oct 21, 2026, 08:52 AM IST | Updated: Oct 21, 2026, 09:06 AM IST
Join

देवरिया, त्रिपुरेश पति त्रिपाठी: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है. जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई दो अलग-अलग घटनाओं ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. जहां एक तरफ आग के तांडव में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई, वहीं दूसरी तरफ डबल मर्डर की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है. इन दोनों वारदातों में कुल पांच लोगों की मौत हो गई है.

आग लगने से मासूम समेत तीन की मौत
पहली घटना देवरिया के भटनी थाना क्षेत्र के नोनापार गांव की है. बीती देर रात जब पूरा परिवार झोपड़ी के अंदर चैन की नींद सो रहा था, तभी अचानक अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला. इस अग्निकांड में 32 वर्षीय जितेंद्र, बालकिशन और 3 साल की मासूम शनि की दर्दनाक मौत हो गई.

यह भी पढ़िए: फरारी में भी कम नहीं हुई श्रद्धा की रईसी, कीमती चप्पल और लखटकिया नाइट सूट, कहां से आ रहे थे इतने पैसे?

घटना की जांच में जुटी पुलिस
वहीं, इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई है, जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, एसपी ने तुरंत घटनास्थल का दौरा किया और हालात का जायजा लिया. पुलिस का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

मईल थाना क्षेत्र में डबल मर्डर से फैली सनसनी
उधर, देवरिया के मईल थाना क्षेत्र से एक और खौफनाक वारदात सामने आई है. क्षेत्र के बढ़या हरदो गांव में दो लोगों की बेरहमी से चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गई है. मृतकों की पहचान वकील यादव और विनय यादव के रूप में हुई है. दोनों सरकारी नौकरी करते थे.  जानकारी के मुताबिक, किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी थी कि सड़क के किनारे दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े हैं. सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी.

दो बड़ी घटनाओं से पूरे जिले में हड़कंप
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि इस दोहरे हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन कर दिया गया है. फिलहाल, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों के पकड़े जाने की उम्मीद जताई जा रही है. एक ही रात में हुई इन दो बड़ी घटनाओं से पूरे जिले में हड़कंप मचा हुआ है.

यह भी पढ़िए:  शिवा शर्मा हत्याकांड: बुर्का, नेपाल बॉर्डर और 11 दिन की फरारी... जानिए मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे की लुका-छिपी का चौंकाने वाला सच 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES