SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नवरात्र महापर्व: गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में सीएम योगी निभाएंगे परंपरा, महानिशा पूजन से विजयादशमी शोभायात्रा तक रहेंगे मौजूद

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को चार दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे हैं. शारदीय नवरात्र की अष्टमी से लेकर विजयादशमी तक मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर में आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों और पूजा-पाठ में शामिल होंगे.

Written By Pooja Singh
Published: Oct 18, 2026, 10:00 AM IST | Updated: Oct 18, 2026, 01:59 PM IST
Join

गोरखपुर, नागेन्द्र मणि त्रिपाठी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रविवार से गोरखपुर में चार दिवसीय प्रवास शुरू हो गया है. मुख्यमंत्री दोपहर बाद गोरखपुर पहुंचे. इसके बाद गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे. शारदीय नवरात्र के अंतिम दिनों में गोरक्षपीठ में विशेष पूजा-अर्चना, हवन और धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला जारी रहेगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में इन परंपरागत धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

अष्टमी के अवसर पर 18 अक्टूबर को गोरखनाथ मंदिर में विशेष हवन-पूजन और महानिशा पूजा का कार्यक्रम होगा. नवरात्र के दौरान होने वाले इन विशेष अनुष्ठानों का धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व माना जाता है. मुख्यमंत्री भी मां आदिशक्ति की आराधना में शामिल होंगे.

महानवमी पर करेंगे कन्या पूजन
मुख्यमंत्री के दौरे का दूसरा दिन यानी सोमवार महानवमी के धार्मिक आयोजनों के लिहाज से बेहद खास रहेगा. इस दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह करीब 11 बजे परंपरागत कन्या पूजन करेंगे. इस दौरान 9 कुंवारी कन्याओं के पांव पखारकर, तिलक लगाकर विधि-विधान से पूजन कर उनका आशीर्वाद लेंगे. कन्या पूजन के बाद मुख्यमंत्री कन्याओं को भोजन कराएंगे.

इसके साथ ही बटुक भैरव के स्वरूप में पूजित बालकों यानी बटुक महाराज को भी भोजन कराया जाएगा. गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन की यह परंपरा हर साल नवरात्र के अवसर पर श्रद्धा और विधि-विधान के साथ निभाई जाती है.

यह भी पढ़िए: महाअष्टमी पर विंध्यधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां विंध्यवासिनी के दरबार में गूंजे जयकारे

गुरु गोरक्षनाथ की विशेष पूजा-अर्चना
विजयादशमी के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह गुरु गोरक्षनाथ की विशेष पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद गोरखनाथ मंदिर से निकलने वाली पारंपरिक विजयादशमी शोभायात्रा में शामिल होंगे. गोरक्षपीठ की विजयादशमी परंपरा में इस शोभायात्रा का विशेष स्थान है. इसमें गोरक्ष पीठाधीश्वर की सहभागिता धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जाती है.

विजयादशमी पर मंदिर परिसर में परंपरागत धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा. मुख्यमंत्री की मौजूदगी में गोरक्षपीठ की सालों पुरानी परंपराओं का निर्वहन किया जाएगा.

अक्टूबर तक धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर प्रवास के दौरान गोरखनाथ मंदिर में नवरात्र के विशेष अनुष्ठान और आराधना जारी रहेंगे. अष्टमी की महानिशा पूजा से शुरू होकर महानवमी का कन्या पूजन और विजयादशमी की विशेष पूजा तक मंदिर में धार्मिक गतिविधियां प्रमुख रहेंगी. इस दौरान मुख्यमंत्री धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होने के साथ गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम भी करेंगे.

गोरखपुर में मुख्यमंत्री के इस प्रवास को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच विशेष उत्साह रहता है. विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर की पारंपरिक शोभायात्रा शहर के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में शामिल होती है.

सीएम योगी की मौजूदगी अहम
कुल मिलाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह चार दिवसीय गोरखपुर प्रवास शारदीय नवरात्र की धार्मिक परंपराओं और गोरक्षपीठ के विशेष अनुष्ठानों के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा. आज यानी रविवार को अष्टमी पर महानिशा पूजा, कल यानी सोमवार को महानवमी पर कन्या पूजन और मंगलवार को विजयादशमी पर गुरु गोरक्षनाथ की विशेष पूजा के साथ पारंपरिक शोभायात्रा में मुख्यमंत्री की सहभागिता रहेगी.

यह भी पढ़िए: मीरजापुर के विंध्याचल में मां कात्यायनी की अलौकिक पूजा! उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, जानें धाम की महिमा

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES