SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: दिल्ली से लौट रहे होटल कारोबारी और बेटी की मौत, झपकी ने उजाड़ दिया परिवार

बदायूं में भीषण हादसा हो गया है. यहां गंगा एक्सप्रेसवे पर स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में होटल कारोबारी और उनकी 15 वर्षीय बेटी की मौत हो गई है. जबकि, कारोबारी की पत्नी, बेटा, बहन और भांजी समेत चार लोग घायल हैं.

Written By Pooja Singh
Published: Oct 22, 2026, 09:47 AM IST | Updated: Oct 22, 2026, 09:50 AM IST
Join

बदायूं, अमित अग्रवाल: बदायूं-शाहजहांपुर बॉर्डर पर गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गंगा एक्सप्रेसवे पर एक स्कॉर्पियो बेकाबू होकर पलट गई. इस हादसे में दिल्ली से अपने घर लौट रहे होटल कारोबारी और उनकी 15 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि, कारोबारी की पत्नी, बेटा, बहन और भांजी समेत चार लोग घायल हो गए हैं. अचानक हुए इस हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है.

ड्राइवर को नींद आने से हुआ हादसा
गंगा एक्सप्रेसवे की सेफ्टी टीम की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि यह हादसा ड्राइवर को नींद आने की वजह से हुआ. बुधवार रात करीब 8:40 बजे अनियंत्रित होकर स्कार्पियो कार नंबर यूपी33-एनवाई-1323 पलटी थी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के वक्त कार के पीछे एक प्राइवेट एंबुलेंस भी आ रही थी. उस प्राइवेट एंबुलेंस का चालक ही कार सवार तीन लोगों को लेकर दातागंज सीएचसी लेकर गया. जबकि एक प्राइवेट कार तीन घायलों को लेकर बरेली चली गई थी.

पिता-बेटी की मौत, चार घायल
इस हादसे में होटल कारोबारी की 15 वर्षीय बेटी आर्या द्विवेदी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि 48 वर्षीय होटल कारोबारी अरविंद द्विवेदी की हालत गंभीर होने पर उन्हें बरेली ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने भी दम तोड़ दिया. कार में सवार अरविंद की पत्नी रुपाली द्विवेदी (45 वर्ष), उनका बेटा उत्कर्ष, अरविंद की बहन सुनीता और सुनीता की बेटी कलश घायल हैं. इन्हें बेहतर इलाज के लिए घायल उत्कर्ष, सुनीता और कलश को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दिल्ली से घर लौट रहा था पूरा परिवार
जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग मूल रूप से अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र के झामदूबे पुरवा गांव के रहने वाले हैं. उनका परिवार दिल्ली और अयोध्या दोनों जगहों पर अपने होटल के कारोबार को संभालता है. सभी लोग दिल्ली से अपना काम खत्म कर कार से अपने घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एक्सप्रेसवे की सुरक्षा टीम मौके पर पहुंच गई.

दातागंज के पुलिस उपाधीक्षक अशेष नाथ सिंह ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर सक्रिय हो गया था. घटनास्थल गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जहां पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है.

यह  भी पढ़िए: आधी रात कालाबाजारी का खेल: 'सिंघम' अवतार में पहुंचे BJP विधायक. रंगे हाथ पकड़ गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES