SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

आशिकी की दर्दनाक सजा: बैंगलोर से लौटे युवक को पीटा, प्रेमिका के परिजनों ने चाकू से हमला कर गांव में घुमाया नंगा

आजमगढ़ में प्रेम-प्रसंग के मामले में कई महीने बाद लौटे युवक से लड़की के परिजनों ने जमकर मारपीट की है. लड़की के परिजनों पर चाकू से हमला करने और निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने के आरोप लगे हैं. इतना ही नहीं, पुलिस पर भी आरोप लगे हैं.

Written By Pooja Singh
Published: Oct 24, 2026, 05:27 PM IST | Updated: Oct 24, 2026, 05:33 PM IST
Join

आजमगढ़, वेदेन्द्र प्रताप शर्मा: आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के सहनुपूर गांव में एक युवक को गांव के ही एक लड़की से प्रेम-प्रसंग करना भारी पड़ गया. आरोप है कि लड़की के परिजनों ने कई महीनों बाद घर लौटे युवक के साथ मारपीट की. उसपर चाकू से हमला किया और निर्वस्त्र कर गांव में घूमाया. पीड़ित युवक की तहरीर पर संबंधित थाने की पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया.

पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस इस मामले की जांच और कार्रवाई में जुट गई, लेकिन इस मामले में पांच दिन बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई. जिस पर पीड़ित ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं.

क्या है ये पूरा मामला?

तहरीर के मुताबिक, युवक का लगभग एक साल से गांव की ही एक लड़की से अक्सर मोबाइल पर बात होती थी. लगभग 10 महीने पहले वह अपनी रोजी रोटी के लिए बैंगलोर चला गया. लड़की मोबाइल पर हमेशा अलग-अलग नंबरों से बात करने की कोशिश करती थी. युवक के बात करने से मना करने पर वो आत्महत्या करने की धमकी देती थी और लगभग 8 महीने पहले उसने अपनी मांग में सिन्दूर लगाकर युवक के पास वीडियो भेजा था.

प्रेमिका के घरवालों पर संगीन आरोप

पीड़ित का कहना है कि जब वह 17 अक्टूबर को अपने घर आया और 19 अक्टूबर को दोपहर बाद अपने घर से बाइक पर सवार होकर सहनुपूर चौराहे पर जा रहा था, तभी प्राथमिक विद्यालय सहनुपूर के पास रास्ते में धर्मेन्द्र, सवीन्द्र और प्रिन्स ने उसे देखते ही बाइक को रोक लिया. पीड़ित ने आरोप लगाया है कि बाइक रोकने के बाद उन्होंने मां-बहन की गाली देते हुए लात मुक्का से मारा और उसके प्राइवेट पार्ट व गले को चाकू से काटने की कोशिश करने लगे.

पुलिस को देख भागे आरोपी

पीड़ित का आरोप है कि मैं अपना बचाव करने लगा, जिससे मेरी दो अंगुली चाकू से जख्मी हो गई और मेरा पूरा कपड़ा शरीर से उतार कर मुझे नंगा कर गांव में घुमाया गया. पीड़ित का यह भी आरोप है कि जब मेरी मां ने 112 पर फोन करके इसकी सूचना दी तो 112 की पुलिस पहुंची, तो इन दबंगों ने पुलिस को देखकर जान से मारने की धमकी देते हुए मुझे छोड़कर मौके से भाग निकले.

तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हालांकि, इस मामले में रौनापार थाने की पुलिस ने 19 अक्टूबर को तीनों आरोपी धर्मेन्द्र, सवीन्द्र और प्रिन्स के खिलाफ बीएनएस की धारा 126(2), 118(1), 115(2), 352, 351(3) व 296 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया. वहीं पीड़ित परिजनों ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की है.

यह भी पढ़िए:  कानपुर में खौफनाक कलह: बच्चों को पीटने से रोकने पर भड़की भाभी, देवर को सीधे पहुंचा दिया अस्पताल

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES