SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

एशियन पैरा गेम्स: यूपी की बेटी स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर मेडल, CM योगी ने दी बधाई,बोले- युवाओं के लिए प्रेरणा है ये उपलब्धि

एशियन पैरा गेम्स 2026 में उत्तर प्रदेश की तीरंदाज स्वाति चौधरी ने महिला W1 व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीता. सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बधाई दी.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Oct 22, 2026, 11:25 AM IST | Updated: Oct 22, 2026, 11:42 AM IST
Image Credit: Asian para games 2026
Join

लखनऊ: एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत की झोली में एक और मेडल आया है. उत्तर प्रदेश की बेटी और पैरा तीरंदाज स्वाति चौधरी ने महिलाओं की W1 व्यक्तिगत स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है. स्वाति ने बेहद कड़े मुकाबले में दूसरा स्थान हासिल किया. उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ भारतीय पैरा तीरंदाजी दल बल्कि पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है.वह इस वर्ग में एशियन पैरा गेम्स में पदक जीतने वाली पहली भारतीय तीरंदाज बन गईं

सीएम योगी ने जताया गर्व
स्वाति चौधरी की सफलता पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है. सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लिखा -"एशियन पैरा गेम्स-2026 में तीरंदाजी की महिला W1 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर उत्तर प्रदेश की बेटी स्वाति चौधरी को बहुत-बहुत बधाई। यह उपलब्धि भारत के अनगिनत युवाओं को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेगी। प्रदेश को आप पर गर्व है। उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।"स्वाति की इस जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भारतीय पैरा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर किसी से कम नहीं हैं।

 4-2 की बढ़त के बाद हाथ से फिसला गोल्ड, स्वाति को सिल्वर से करना पड़ा संतोष
शीर्ष वरीयता प्राप्त स्वाति चौधरी ने फाइनल में दमदार आगाज किया था. पहले सेट में उन्होंने चीन की सेन मेंगकान को 25-17 से हराकर 2-0 की बढ़त ले ली. दूसरे सेट में चीनी तीरंदाज ने वापसी की और बेहद करीबी मुकाबले में 22-21 से सेट अपने नाम कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया. तीसरे सेट में स्वाति ने फिर अपना दबदबा दिखाया. उन्होंने 22-21 से सेट जीतकर 4-2 की बढ़त बना ली और गोल्ड मेडल से सिर्फ एक सेट दूर रह गईं.लेकिन चौथे सेट में बाजी पलट गई.

चीनी खिलाड़ी ने जबरदस्त सटीकता दिखाते हुए तीनों तीरों पर 10-10 अंक बटोरे और 30-20 से सेट जीतकर मुकाबले को 4-4 से बराबर कर दिया. निर्णायक पांचवें सेट में सेन मेंगकान ने संयम बनाए रखा और 28-21 से जीत दर्ज कर गोल्ड पर कब्जा कर लिया. इस हार के साथ स्वाति चौधरी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा, जबकि दुनिया की 23वें नंबर की चीनी खिलाड़ी सेन मेंगकान ने एशियन पैरा गेम्स में अपना पहला स्वर्ण पदक जीत लिया.


 Asian Para Games 2026: यौन उत्पीड़न के आरोप में फंसा भारतीय पैरा तैराक, मोहम्मद शम्स आलम शेख को किया गया डिपोर्ट, आजीवन बैन का खतरा
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES