SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अलीगढ़ में मतदान के बीच हड़कंप: नौरंगीलाल इंटर कॉलेज में पकड़े गए दो फर्जी एजेंट; मौके पर DM-SSP

उत्तर प्रदेश में आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए आज सुबह 8 बजे से कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच मतदान जारी है. नौरंगीलाल इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर दो फर्जी एजेंटों को पकड़ा गया है.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Oct 23, 2026, 11:42 AM IST | Updated: Oct 23, 2026, 11:44 AM IST
Image Credit: Aligarh MLC Election 2026
Join

एमएलसी चुनाव/मनीष/प्रमेंद्र/अलीगढ़: आगरा खंड स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए अलीगढ़ में सुबह 8 बजे से वोटिंग चल रही है. इसी बीच नौरंगीलाल इंटर कॉलेज वाले बूथ से बड़ी खबर आई. यहां दो युवक फर्जी एजेंट बनकर अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे. बूथ पर मौजूद दूसरे एजेंटों ने शक होने पर इसकी सूचना अधिकारियों को दी. खबर मिलते ही डीएम और एसएसपी नीरज कुमार जादौन खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने दोनों को पकड़कर सिविल लाइन थाने भेज दिया है.  एसएसपी का कहना है कि दोनों से पूछताछ की जा रही है कि वे किसके भेजे हुए थे. शिकायत करने वाले एजेंट बॉबी कुमार ने बताया कि दोनों के पास कोई वैध पास नहीं था.

अलीगढ़ में 43 हजार से ज्यादा मतदाता डालेंगे वोट

इस बार अलीगढ़ में कुल 67 जगहों पर मतदान हो रहा है. इसमें से 48 बूथ ग्रेजुएट सीट के लिए और 19 बूथ टीचर सीट के लिए बनाए गए हैं. आंकड़ों की बात करें तो 36,864 ग्रेजुएट वोटर और 7,047 टीचर वोटर आज अपने विधायक को चुनेंगे.  सुबह 8 से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी.  चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए 296 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है. डीएम अविनाश कुमार ने बताया कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. वोट डालने आए लोगों ने कहा कि उन्होंने बेहतर शिक्षा और देश के भविष्य के लिए मतदान किया है.

फिरोजाबाद एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग 

फिरोजाबाद शिक्षक के लिए 11 और स्नातक के लिए 22 बूथों पर आज मतदान चल रहा है. उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों का चुनाव शुक्रवार सुबह सुबह 8 बजे शुरू हुआ. इसके लिए जिले में 33 बूथ बनाए गए हैं.डीएम संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि सुबह आठ से शाम चार बजे तक कुल 16,505 शिक्षक एवं स्नातक अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे. सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियां गुरुवार दोपहर तक पहुंच गईं.  जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की मानें तो फिरोजाबाद में अभी तक चुनाव पीसफुल तरीके से संपन्न हो रहा है.

सुबह 10 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार स्नातक के कुल 15399 मतदाताओं में से कुल 1024 लोगों ने मतदान किया. जबकि शिक्षक में कुल 3075 मतदाता हैं जिनमें से 297 लोगों ने मतदान किया.

यूपी में MLC चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान, सुबह 8 बजे से वोटिंग; 11 सीटों के लिए आज थमेगी दिग्गजों की सांसें

बिहार MLC चुनाव के बीच आपस में भिड़े अनंत सिंह और नीरज कुमार के समर्थक, धक्का-मुक्की के बाद 5 हिरासत में

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES