भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /ट्रेंडिंग
  • /भारत आईं, वंदे भारत भा गई: नौकरी छोड़कर देश घूमने निकलीं यूरोपियन महिलाएं; भारतीय रेलवे के सफर को बताया पैसे वसूल

भारत आईं, वंदे भारत भा गई: नौकरी छोड़कर देश घूमने निकलीं यूरोपियन महिलाएं; भारतीय रेलवे के सफर को बताया पैसे वसूल

विदेश घूमने निकलीं लिथुआनिया की करिशा ने जब पहली बार भारतीय ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में सफर किया, तो उनका अनुभव उम्मीद से काफी अलग रहा. प्लेटफॉर्म पर सामान रखने के लिए यात्रियों की भीड़ देखकर वह हैरान रह गईं, लेकिन करीब 10 घंटे के सफर के बाद उनका नजरिया बदल गया. ट्रेन की सुविधाओं, सफाई और सेफ्टी को लेकर उन्होंने जो बातें कहीं, उनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है.

Written BySantosh Kumar Mishra
Published: Oct 26, 2026, 12:47 PM IST|Updated: Oct 26, 2026, 01:01 PM IST
joinshare
भारत आईं, वंदे भारत भा गई: नौकरी छोड़कर देश घूमने निकलीं यूरोपियन महिलाएं; भारतीय रेलवे के सफर को बताया पैसे वसूल
Image Credit: @karisha.vlogs | लिथुआनिया की ट्रैवलर करिशा का वंदे भारत में सफर!

About the Author

Santosh Kumar Mishra

Santosh Kumar Mishra

संतोष मिश्रा जी न्यूज में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4.5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. ट्रैवल, फीचर, ऑफबीट, ट्रेंडिंग और वायरल खबरों के साथ-साथ टेक और साइंस से जुड़ी खबरों में भी उनकी विशेष विशेषज्ञता है. उनकी खबरें अपनी विश्वसनीयता और सटीक जानकारी के लिए जानी जाती हैं. आसान और सहज भाषा में लिखे गए उनके कंटेंट को पाठक काफी पसंद करते हैं. सोशल मीडिया की दुनिया (Instagram, X, Reddit, Threads और Facebook) पर उनकी अच्छी पकड़ है. वह ट्रेंडिंग विषयों पर लगातार नजर रखते हैं और फ्रेश व यूनिक खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं. संतोष मिश्रा इससे पहले News Nation और India Ahead जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. उन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) किया है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
जेडीयू का बदलापुर: अनंत सिंह की विधायकी छीनने के लिए स्पीकर की शरण में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा

जेडीयू का बदलापुर: अनंत सिंह की विधायकी छीनने के लिए स्पीकर की शरण में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा

2

'30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन...', व्यापारियों की मांग पर राहुल गांधी ने दिया जवाब; सामने रखी एक शर्त

3

Taurus Horoscope (November 2026): वृष राशि वालों की शानदार रहेगी दिवाली, 12 नवंबर के बाद रहें सतर्क, पढ़ें मासिक राशिफल

4

बिहार में एक और पार्टी की तैयारी! अनंत सिंह के ऐलान से बदलेगा सियासी समीकरण?

5

बिकेगा नकली सोना-चांदी, मचेगी आर्थिक उथल-पुथल, मौत के बाद मिलेगा खजाना; 2027 के लिए क्या है नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां?

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

भारत में ट्रेन का सफर अपने आप में एक अलग अनुभव है. खासकर तब, जब कोई विदेशी पहली बार यहां के रेलवे स्टेशन और यात्रियों की भीड़ देखता है. लिथुआनिया की रहने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर करिशा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ.

करिशा अपनी रूसी दोस्त क्रिस्टीना के साथ भारत घूमने आई हैं. दोनों इससे पहले भी भारत आ चुकी हैं. इस बार वे देश के अलग-अलग हिस्सों को देखने निकली हैं और अपने सफर के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं. हाल ही में करिशा ने वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर किया. ट्रेन में चढ़ने से पहले प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ देखकर वह थोड़ी परेशान नजर आईं. खासकर सामान रखने के लिए लोगों की भागदौड़ ने उनका ध्यान खींचा.

10 घंटे के सफर के बाद बदल गया नजरिया

करिशा ने अपने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि ट्रेन में सामान रखने के लिए यात्रियों को इस तरह जुटते देखकर उन्हें लगा, जैसे कोई 'हंगर गेम्स' चल रहा हो. इस दौरान उन्हें और उनकी दोस्त को भी काफी परेशानी हुई. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. करीब 10 घंटे तक वंदे भारत एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में सफर करने के बाद करिशा का अनुभव काफी अच्छा रहा. उन्होंने अपने वीडियो में कहा कि इस सफर के बाद उन्हें लगा कि उनका पूरा पैसा वसूल हो गया. यानी शुरुआत में जो भीड़ उन्हें परेशान कर रही थी, सफर के बाद ट्रेन की सुविधाओं ने उनकी राय बदल दी.

 

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by solo backpacker | budget travel | group trips (@karisha.vlogs)

 

नॉर्मल ट्रेन के बजाय वंदे भारत क्यों पसंद आई?

करिशा ने अपने एक दूसरे वीडियो में वंदे भारत एक्सप्रेस और सामान्य ट्रेन के सफर की तुलना भी की. उनका कहना था कि एसी कोच के मुकाबले बिना एसी वाली ट्रेन का टिकट कुछ यूरो सस्ता हो सकता है, लेकिन मौका मिलने पर वह फिर एसी ट्रेन में ही सफर करना पसंद करेंगी. करिशा ने वंदे भारत में सफर को ज्यादा सुरक्षित महसूस करने की बात भी कही. उनके अनुभव के मुताबिक, ट्रेन में सफर करते समय उन्हें जो आराम और सुरक्षा का एहसास हुआ, वह उनके लिए अहम था.

टॉयलेट देखकर भी दिया रिएक्शन

ट्रेन के सफर में करिशा ने बाथरूम भी दिखाया. उन्होंने बताया कि टॉयलेट काफी साफ था, लेकिन इसके बावजूद वहां बदबू आ रही थी. बाथरूम के अंदर लगे वॉशबेसिन को देखकर भी वह हैरान रह गईं. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वॉशबेसिन तो टॉयलेट सीट से भी बड़ा लग रहा था. उनकी यह बात दिखाती है कि किसी ट्रेन का अनुभव सिर्फ सीट और सफर तक सीमित नहीं रहता. टॉयलेट की सफाई, बदबू और दूसरी छोटी-छोटी चीजें भी यात्रियों की राय बनाने में बड़ी भूमिका निभाती हैं.

नौकरी छोड़कर एक महीने के लिए भारत आईं

करिशा और क्रिस्टीना का यह सफर सिर्फ ट्रेन यात्रा तक सीमित नहीं है. दोनों भारत में करीब एक महीने तक घूमने की योजना लेकर आई हैं. सोशल मीडिया पर शेयर की गई जानकारी के अनुसार, करिशा ने इस ट्रिप के लिए अपनी नौकरी भी छोड़ दी. दोनों 16 अक्टूबर को भारत पहुंचीं. यहां उन्होंने सबसे पहले दिल्ली में समय बिताया और ऑटो व मेट्रो से सफर किया. इसके बाद वे दोनों आगरा घूमने गईं और फिर वहां से जम्मू-कश्मीर की तरफ रवाना हो गईं. उनकी योजना नई दिल्ली, आगरा, जयपुर और कश्मीर घूमने की है. इसके अलावा वे केरल जाने पर भी विचार कर रही हैं. करिशा के लिए यह ट्रिप अलग-अलग जगहों को देखने के साथ भारत की रोजमर्रा की जिंदगी को करीब से समझने का मौका भी है.

सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा?

करिशा के वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ यूजर्स ने भारतीय ट्रेनों में बढ़ती भीड़ की बात कही, तो कुछ ने टिकट बुक करने में होने वाली परेशानी का जिक्र किया. एक यूजर ने लिखा कि अब वंदे भारत जैसी ट्रेनों में भी भीड़ बढ़ने लगी है. दूसरे यूजर ने कहा कि भारतीय रेलवे में टिकट बुक करना कई बार सबसे मुश्किल काम बन जाता है. एक अन्य यूजर ने मजाक में लिखा कि भारत में लोग ट्रेन से सफर इसलिए भी करते हैं, क्योंकि वे अपने साथ खूब सारा सामान ले जा सकते हैं. वहीं, एक यूजर ने उनका स्वागत करते हुए लिखा कि भारतीय रेलवे में आपका स्वागत है.

(Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर इंटरनेट पर मौजूद डिटेल्स को एकत्रित करके बनाई गई है. Zee News इसके प्रमाणिकता, दावों और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
indian railways