SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सरेआम उड़ी ट्रंप के फोन की धज्जियां! 'Made in USA' का दावा और अंदर निकला चीनी माल? यूट्यूबर ने खोल डाली पोल

Trump T1 Phone का हुआ JerryRigEverything टियरडाउन. 'Made in USA' दावे के बीच सामने आया HTC U24 Pro का रीब्रांडेड सच.

Written By Mohit Chaturvedi
Published: Oct 30, 2026, 10:19 AM IST | Updated: Oct 30, 2026, 10:28 AM IST
Image Credit: ट्रम्प टी1 फोन में 6.78 इंच की 120Hz डिस्प्ले है.
Join

डोनाल्ड ट्रंप के दो बेटे, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और एरिक ट्रंप ने बहुत ही धूमधाम से 'Trump T1 Phone' लॉन्च किया. वादा किया गया था कि यह फोन पूरी तरह से 'Made in USA' होगा और फ्लैगशिप फीचर्स से लैस होगा. लेकिन जैसे ही यह फोन मशहूर टेक यूट्यूबर ज़ैक नेल्सन (JerryRigEverything) के हाथों में पहुंचा, इस फोन के दावों का जो पोस्टमार्टम हुआ, उसने पूरी टेक इंडस्ट्री में खलबली मचा दी. ज़ैक ने जब इस फोन को बीच से मोड़ने की कोशिश की और स्क्रू खोलकर अंदर का हाल देखा, तो ऐसे-ऐसे राज बाहर आए कि लोग दंग रह गए. क्या यह फोन सच में अमरीका में बना है या फिर यह महज एक पुराना फोन है जिस पर सिर्फ ट्रंप का नाम चिपका दिया गया है? चलिए, इस पूरे ड्रामे की परत दर परत इनसाइड स्टोरी जानते हैं.

पहले हवाबाजी, फिर बैकफुट पर आए ट्रंप ब्रदर्स
आमतौर पर जब कोई नई कंपनी स्मार्टफोन बनाती है, तो पहले कंपोनेंट्स और सप्लाई चेन की जांच होती है. प्रोसेसर कहां से आएगा, डिस्प्ले कौन बनाएगा, सब कुछ पहले से तय होता है. इसके बाद कुछ लीक्स सामने आते हैं और फिर फाइनल फोन बाजार में आता है.

लेकिन ट्रंप टी1 फोन के मामले में कहानी उल्टी ही निकली. डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और एरिक ट्रंप ने जून 2025 में जब इस फोन का ऐलान किया, तो उन्होंने बिना सप्लाई चेन चेक किए ही हवा में बड़ी-बड़ी बातें बोल दीं. उन्होंने सबसे बड़ा दावा यह ठोक दिया कि यह फोन अमरीका की धरती पर बनेगा यानी पूरी तरह 'Made in USA' होगा.

जैसे ही यह बयान मीडिया में आया, टेक एनालिस्ट्स ने तुरंत गणित लगाना शुरू कर दिया. सबको पता था कि अमरीका में ऐसा कोई सप्लाई चेन ही मौजूद नहीं है जो रातों-रात एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन के प्रोसेसर और 120Hz रिफ्रेश रेट वाले OLED डिस्प्ले का प्रोडक्शन कर सके.


जब दावों की हवा निकली: फ्लैगशिप के नाम पर मिड-रेंजर?
शुरुआती ऐलान में कहा गया था कि ट्रंप टी1 फोन में 6.78 इंच की 120Hz डिस्प्ले, 12GB रैम, 256GB स्टोरेज और 5,000 mAh की पावरफुल बैटरी होगी. लेकिन जब 'Made in USA' वाली बात का गुब्बारा फूटा, तो दोनों भाइयों को समझ आया कि स्क्रैच से नया फोन बनाना उनके बस की बात नहीं है.

जिस फोन को रीब्रांड करके 'Trump T1 Phone' का नाम दिया गया, वह असल में 2024 में लॉन्च हुआ HTC U24 Pro निकला. इस फोन में स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 (Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3) चिपसेट लगा हुआ है, जो कि एक मिड-रेंज प्रोसेसर है. यानी जो फोन फ्लैगशिप बताकर बेचा जा रहा था, वह असल में एक एवरेज मिड-रेंज स्मार्टफोन निकला.

JerryRigEverything का टेस्ट: फोन टूटा या बच गया?
टेक वर्ल्ड में किसी भी फोन का असली इम्तिहान तब होता है जब वह JerryRigEverything वाले जैक नेल्सन की टेबल पर पहुंचता है. जैक फोन को खुरचते हैं, जलाते हैं और अपनी पूरी ताकत लगाकर बीच से मोड़ने (Bend Test) की कोशिश करते हैं.

ट्रंप टी1 फोन के साथ भी जैक ने वही खौफनाक खेल खेला. लेकिन एक बात माननी पड़ेगी, ड्युरेबिलिटी के मामले में यह फोन मजबूत निकला. जैक के काफी जोर लगाने के बावजूद यह फोन बीच से नहीं टूटा और न ही दो टुकड़ों में क्रैक हुआ.

लेकिन असली ड्रामा तब शुरू हुआ जब जैक ने फोन के पीछे का पैनल उखाड़ा और उसके अंदर के एक-एक कंपोनेंट को बाहर निकाला.

मदरबोर्ड बदला और फोन चालू! सबसे बड़ा खुलासा
फोन के अंदर का नजारा देखते ही जैक का शक यकीन में बदल गया. स्क्रू की पोजीशन, बैटरी की प्लेसमेंट और मदरबोर्ड पर छपे मॉडल नंबर हूबहू वही थे जो HTC U24 Pro में होते हैं.

इस बात को 100% साबित करने के लिए जैक ने एक बहुत ही अनोखा एक्सपेरिमेंट किया. उन्होंने ट्रंप टी1 फोन का मदरबोर्ड निकाला और उसे HTC U24 Pro के अंदर फिट कर दिया. और HTC का मदरबोर्ड ट्रंप फोन में डाल दिया.

नतीजा? दोनों फोन बिना किसी नखरे के एकदम मक्खन की तरह चालू हो गए! बटन की जगह, हेडफोन जैक और फोन का साइज मिलीमीटर-टू-मिलीमीटर एक जैसा था. इससे साफ हो गया कि दोनों फोन्स का दिल और दिमाग एक ही है.

दोनों फोन्स में क्या फर्क है?

बैक पैनल: ट्रंप फोन के पीछे एक गोल्डन रंग की प्लास्टिक बैक दी गई है जिस पर 'TRUMP' का लोगो लगा है, जबकि एचटीसी फोन का डिजाइन थोड़ा सिंपल है.

कैमरा मॉड्यूल: दोनों फोन्स के रियर कैमरा बम्प का बाहरी कटआउट थोड़ा अलग दिखता है, हालांकि अंदर के सेंसर्स बिल्कुल एक जैसे हैं.

बैटरी और चार्जिंग: ट्रंप टी1 फोन में 5,000 mAh की बैटरी दी गई है, जबकि HTC U24 Pro में 4,600 mAh की बैटरी है. लेकिन पेंच यह है कि एचटीसी फोन 60W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, जबकि ट्रम्प फोन उससे आधी स्पीड से चार्ज होता है.

वायरलेस चार्जिंग का झोल: HTC U24 Pro में 15W की वायरलेस चार्जिंग और 5W की रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का फीचर मिलता है, जिसे ट्रंप टी1 फोन में से पूरी तरह से गायब कर दिया गया है.

क्या $749 में ट्रंप फोन खरीदना समझदारी है?
बाजार में HTC U24 Pro आपको आसानी से लगभग $470 (करीब 44,756 रुपये) में मिल जाएगा. वहीं ट्रंप मोबाइल की वेबसाइट पर इसी सेम हार्डवेयर वाले ट्रंप टी1 फोन की कीमत रखी गई है $749 (करीब 71,324 रुपये).

यानी सिर्फ पीछे गोल्डन रंग का प्लास्टिक और ट्रंप का नाम लिखा होने की वजह से आपसे लगभग $280 (करीब 26,664 रुपये) ज्यादा वसूले जा रहे हैं. ऊपर से आपको वायरलेस चार्जिंग और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स से भी हाथ धोना पड़ रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मोहित चतुर्वेदी डिजिटल न्यूज मीडिया में 16 से अधिक वर्षों का एक्सपीरियंस रखने वाले एक वरिष्ठ टेक जर्नलिस्ट हैं, जो वर्तमान में Zee News में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में टेक्नोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं. स्मार्टफोन रिव्यू, गैजेट एनालिसिस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा में गहरी विशेषज्ञता रखने वाले मोहित ने Apple, Samsung, OnePlus, Vivo और Xiaomi जैसे टॉप ब्रांड्स के फ्लैगशिप डिवाइसों का गहन और निष्पक्ष इन-डेप्थ रिव्यू किया है. अंतरराष्ट्रीय टेक इवेंट्स की ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव रखने वाले मोहित ने लंदन में 'Nothing Phone' और आयरलैंड के बेलफास्ट में 'Realme' के ग्लोबल लॉन्च इवेंट्स को कवर किया है, और इससे पहले वे NDTV, आजतक और दैनिक भास्कर जैसे देश के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में टेक जर्नलिज्म और डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं. जटिल तकनीकी बारीकियों को बेहद आसान भाषा में डिकोड करने के लिए पहचाने जाने वाले मोहित से सीधे Mohit.chaturvedi@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए या उनके एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट किया जा सकता है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES