Thomson ने भारतीय मार्केट में अपने नए प्रोडक्ट्स की पूरी रेंज उतार दी है. इसमें भारत का पहला 50-इंच QLED Full HD Smart TV, 55-इंच का पावरफुल Mini-QD 4K TV और बड़े परिवारों के लिए 12 Kg की 5-Star वॉशिंग मशीन शामिल है. सबसे खास बात यह है कि खरीदारी करने पर आपको Tata Punch कार और Honda Activa जैसी गाड़ियां जीतने का मौका भी मिल रहा है.
फ्लिपकार्ट सेल में थॉमसन का धमाका
Thomson ने इस फेस्टिव सीजन को यूथ और फैमिलीज के लिए और मजेदार बनाने का फैसला किया है. कंपनी ने Flipkart Big Billion Days Sale के दौरान अपने स्मार्ट टीवी और वॉशिंग मशीन की एक नई रेंज पेश की है. इसमें हर बजट और जरूरत के हिसाब से टीवी शामिल हैं. चाहे आपको गेमिंग के लिए 120Hz डिस्प्ले वाला टीवी चाहिए या फिर लिविंग रूम के लिए बड़ा 65-इंच 4K टीवी, थॉमसन ने हर किसी की पसंद का ध्यान रखा है.
टीवी खरीदो और Tata Punch कार जीतने का मौका पाओ
इस बार सिर्फ शॉपिंग ही नहीं होगी, बल्कि बंपर इनाम भी मिलेंगे. थॉमसन की पैरेंट कंपनी SPPL ने फ्लिपकार्ट सेल के दौरान Grand Lucky Draw Contest का ऐलान किया है. इस कॉन्टेस्ट में Thomson, Kodak और Blaupunkt का एलिजिबल टीवी खरीदने वाले ग्राहकों को शानदार प्राइज जीतने का मौका मिलेगा. यह कॉन्टेस्ट बिग बिलियन डेज सेल के शुरुआती 10 दिनों तक चलेगा. हर दिन 100वें ग्राहक को लकी विनर चुना जाएगा, बशर्ते मिनिमम कार्ट वैल्यू 8,499 रुपये हो.
पहला इनाम: Tata Punch कार.
दूसरे दिन का इनाम: Honda Activa.
अन्य इनाम: 24-इंच से लेकर 75-इंच तक के प्रीमियम Thomson LED Smart TVs.
Thomson Mini-QD 4K TV
अगर आप अपने घर में थिएटर जैसा माहौल चाहते हैं, तो Thomson का नया 55-इंच Mini-QD 4K TV आपके लिए परफेक्ट चॉइस है. इस टीवी में Mini-QD डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो 1.1 बिलियन कलर्स और 550 nits ब्राइटनेस के साथ आती है. इसमें HDR10+ और Dolby Vision का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे पिक्चर क्वालिटी एकदम रियलिस्टिक लगती है. गेमर्स और स्पोर्ट्स लवर्स के लिए यह टीवी किसी सपने से कम नहीं है. इसमें 120Hz HSR, VRR और ALLM टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे हाई-स्पीड गेमिंग और एक्शन सीन्स बिना किसी लैग के चलते हैं.
साउंड के मामले में भी यह टीवी बेहद तगड़ा है. इसमें 80W का Dolby Audio Stereo Box Speaker सिस्टम लगा है जिसमें चार स्पीकर्स दिए गए हैं. साथ ही इसमें Dolby Atmos का भी सपोर्ट है. यह टीवी Google TV प्लेटफॉर्म पर चलता है और इसमें Bezel-less Airslim डिजाइन दिया गया है. इसकी कीमत सिर्फ ₹32,999 रखी गई है.
भारत का पहला 50-इंच QLED FHD TV सिर्फ ₹21,999 में
थॉमसन ने बजट सेगमेंट में बड़ा दांव खेलते हुए भारत का पहला 50-इंच QLED Full HD Smart TV पेश किया है. Alpha QLED सीरीज के इस टीवी की कीमत सिर्फ ₹21,999 रखी गई है.
डिस्प्ले: 50-इंच बेजेल-लेस FHD QLED स्क्रीन और 400 nits ब्राइटनेस.
ऑपरेटिंग सिस्टम: Coolita 3.0 OS, जिस पर लाइव चैनल्स और ऐप्स आसानी से चलते हैं.
साउंड: 40W Surround Sound जो घर में शानदार आवाज देता है.
कनेक्टिविटी: HDMI, USB और Miracast सपोर्ट.
65-इंच JioTele OS Smart TV: फ्री एंटरटेनमेंट का डोज
बड़ी स्क्रीन के शौकीनों के लिए Thomson ने 65-इंच 4K QLED टीवी लॉन्च किया है, जो JioTele OS पर काम करता है. इस टीवी में ग्राहकों को 300 से ज्यादा फ्री लाइव टीवी चैनल्स मिलते हैं. Jio Store के जरिए 300 से ज्यादा JioGames और पॉपुलर OTT ऐप्स का एक्सेस मिलता है. 48W का Dolby Audio स्टीरियो स्पीकर सेटअप और डेडिकेटेड स्पोर्ट्स मोड दिया गया है. वॉयस-इनेबल्ड मल्टीलिंगुअल रिमोट के जरिए आप अपनी भाषा में कमांड दे सकते हैं. इसके अलावा थॉमसन ने अपने 40-इंच और 43-इंच Full HD Smart TVs को भी अपडेट किया है, जिनमें 36W स्टीरियो साउंड, A+ ग्रेड पैनल और 300 nits ब्राइटनेस मिलती है.
भारी-भरकम कपड़ों के लिए 12 Kg 5-Star Washing Machine
त्योहारों के दौरान घर में कपड़ों का ढेर लग जाता है. इसी परेशानी को खत्म करने के लिए थॉमसन ने बड़ी फैमिली के लिए 12 Kg क्षमता वाली 5-Star सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन उतारी है. यह वॉशिंग मशीन कम बिजली खपत के साथ ज्यादा कपड़े धोने की क्षमता रखती है. थॉमसन की नई वॉशिंग मशीन रेंज की शुरुआती कीमत सिर्फ ₹5,290 (वाशर्स के लिए) और ₹8,290 (सेमी-ऑटोमैटिक मॉडल्स के लिए) रखी गई है.