App

भारत में लॉन्च से पहले BIS वेबसाइट पर दिखा Samsung Galaxy S27 Pro, सामने आए कई फीचर्स

सैमसंग का नया स्मार्टफोन गैलेक्सी S27 प्रो BIS की वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है. जनवरी 2027 में लॉन्च होने वाली इस सीरीज के नए मॉडल में 200MP कैमरा, Exynos 2700 चिप और 5240mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है.

भारत में लॉन्च से पहले BIS वेबसाइट पर दिखा Samsung Galaxy S27 Pro, सामने आए कई फीचर्स

सैमसंग की अगली बड़ी फ्लैगशिप सीरीज गैलेक्सी S27 जनवरी 2027 में एंट्री ले सकती है. इस बार कंपनी अपनी लाइनअप में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है. अब तक सैमसंग बेस, प्लस और अल्ट्रा मॉडल ही लाती रही है, लेकिन अब इसमें गैलेक्सी S27 प्रो नाम का एक नया फोन जुड़ने जा रहा है.

लॉन्च से पहले ही इस फोन को भारतीय मानक ब्यूरो यानी BIS की वेबसाइट पर देखा गया है. इस लिस्टिंग से साफ पता चलता है कि कंपनी इसे इंडियन मार्केट में उतारने की तैयारी तेज कर चुकी है.

मिल गया BIS सर्टिफिकेशन...

samsung galaxy s27 pro bis certification

टेक रिपोर्ट के अनुसार गैलेक्सी S27 प्रो को BIS वेबसाइट पर SM-S957B मॉडल नंबर के साथ मंजूरी मिली है. लेकिन इस सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में फोन के हार्डवेयर या फीचर्स की जानकारी नहीं बताई गई है.

फिर भी किसी भी स्मार्टफोन का भारत में के लिए आने से पहले BIS पर लिस्टिंग करवाना बहुत जरूरी होता है. इससे ये लगभग पक्का हो गया है कि गैलेक्सी S27 सीरीज के बाकी मॉडल्स के साथ ये नया प्रो वेरिएंट भी भारत में लॉन्च किया जाएगा.

कॉम्पैक्ट साइज और शानदार डिस्प्ले

खबरों के मुताबिक गैलेक्सी S27 प्रो को बड़े गैलेक्सी S27 अल्ट्रा से छोटा रखा जाएगा. कुछ लोगों को बड़े फोन नहीं पसंद होते हैं, ये फोन उनके लिए ही बनाया गया है.

इसमें 6.47-इंच का M16 OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 2K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा. इसके अलावा फोन में प्राइवेसी डिस्प्ले जैसा खास फीचर भी दिया जा सकता है. वहीं स्क्रीन के ऊपरी हिस्से में मौजूद Now Bar को भी नया रूप मिल सकता है.

कैसा है कैमरा सेटअप?

फोटोग्राफी के मामले में भी ये नया फोन काफी मजबूत नजर आ रहा है. लीक के हिसाब से गैलेक्सी S27 प्रो के पीछे तीन कैमरों का सेटअप दिया जा सकता है.

इसमें 200 मेगापिक्सल का मेन सेंसर, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 12 मेगापिक्सल या 5 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकता है.

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे सकती है, जो साफ और बेहतर फोटो लेने में भी मदद करेगा.

गीकबेंच पर दिखी प्रोसेसर की ताकत

BIS से पहले ये स्मार्टफोन बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर भी नजर आ चुका है. उस लिस्टिंग से पता चला है कि फोन में सैमसंग का अपना Exynos 2700 चिपसेट और 12GB रैम मिल सकती है.

सॉफ्टवेयर की बात करें तो ये डिवाइस बॉक्स से बाहर Android 17 पर आधारित One UI 9.5 के साथ आ सकता है.

परफॉर्मेंस टेस्ट में इस फोन ने सिंगल-कोर में 3,061 और मल्टी-कोर में 10,967 नंबर हासिल किए हैं, जिससे ये पता चलता है कि ये फोन एक साथ कई काम कर सकता है.

बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग का साथ

इस फोन में बैटरी भी जबरदस्त मिलने वाली है. रिपोर्ट्स की मानें तो गैलेक्सी S27 प्रो में 5240mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है. इतना ही नहीं इसे तेजी से चार्ज करने के लिए 60W वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है.

लेकिन एक बात साफ की गई है कि इस मॉडल में S Pen का सपोर्ट नहीं मिलेगा. ये खासियत पहले की तरह केवल अल्ट्रा मॉडल तक ही सीमित रहने वाली है.

चार नए फोन होंगे पेश

जनवरी 2027 में होने वाले इवेंट में सैमसंग कुल चार नए फोन पेश कर सकती है. इनमें Galaxy S27, Galaxy S27+, Galaxy S27 Pro और Galaxy S27 Ultra शामिल होंगे.

लेकिन कस्टमर्स को इस बार थोड़े ज्यादा पैसे देने हो सकते हैं. रिपोर्ट के हिसाब से गैलेक्सी S27 सीरीज की कीमत पिछली गैलेक्सी S26 सीरीज के मुकाबले बहुत ज्यादा रखी जा सकती है.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Harsh Singh

Harsh Singh

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया में लॉन्च होने वाली नई गाड़ियों, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, लेटेस्ट गैजेट्स और टेक जगत के बड़े बदलावों से जुड़े जरूरी अपडेट्स पाठकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ ऑटो और टेक की दुनिया की खबरों को बेहद सरल और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More