SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

क्या भारत को मिल गया अपना 'एलन मस्क'? 12वीं के इस जीनियस लड़के ने बना डाला स्पेस से सीधी तस्वीरें लाने वाला डिवाइस

हैदराबाद के 12वीं के छात्र आगम जैन ने बिना इंटरनेट के चलने वाला सैटेलाइट रिसीवर 'SummitSathi' बनाया है. जानें इसकी पूरी कहानी.

Written By Mohit Chaturvedi
Published: Nov 13, 2026, 10:48 AM IST | Updated: Nov 13, 2026, 10:51 AM IST
Image Credit: 12वीं के छात्र आगम जैन ने बिना इंटरनेट के चलने वाला सैटेलाइट रिसीवर 'SummitSathi' बनाया है.
Join

कभी सोचा है कि जब पहाड़ों में मूसलाधार बारिश होती है, लैंडस्लाइड्स होते हैं और पूरा मोबाइल नेटवर्क ठप पड़ जाता है, तब वहां रहने वाले लोगों का क्या हाल होता होगा? न फोन पर किसी से बात हो पाती है, न कोई इमरजेंसी अपडेट मिलता है. ऐसा लगता है जैसे दुनिया से ही नाता कट गया हो. लेकिन क्या हो अगर हम कहें कि इस बड़ी प्रोब्लम का सॉल्यूशन किसी बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी ने नहीं, बल्कि भारत के एक 12वीं क्लास के लड़के ने ढूंढ निकाला है? जी हां, हैदराबाद के रहने वाले आगम जैन ने एक ऐसा कमाल का सैटेलाइट रिसीवर बनाया है जो बिना इंटरनेट और बिना किसी मोबाइल नेटवर्क के सीधे आसमान से बादलों की तस्वीरें खींचकर ले आता है. इसे एलन मस्क की टेक्नोलॉजी से भी कंपेयर किया जा रहा है. आइए जानते हैं इस यंग स्टार और उसके धमाकेदार प्रोजेक्ट 'SummitSathi' के बारे में...

कौन हैं आगम जैन और क्या है SummitSathi?
यह कमाल का प्रोजेक्ट तैयार किया है हैदराबाद के इंडस इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ने वाले 12वीं कक्षा के छात्र आगम जैन ने. आगम ने जो डिवाइस बनाया है उसका नाम रखा गया है SummitSathi. अब आप सोच रहे होंगे कि यह आखिर काम कैसे करता है. तो बात यह है कि नॉर्मल मौसम ऐप्स या स्मार्टफोन पूरी तरह से इंटरनेट पर डिपेंड करते हैं. लेकिन SummitSathi को इंटरनेट की कोई जरूरत नहीं है. यह सीधे ऊपर आसमान में चक्कर लगा रहे वेदर सैटेलाइट्स से कनेक्ट होता है और वहां से सीधे बादलों की क्लियर तस्वीरें खींचकर नीचे ले आता है.

कैसे काम करता है यह बिना इंटरनेट वाला गैजेट?
यह डिवाइस उन जगहों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जहां भौगोलिक स्थिति इतनी कठिन है कि वहां मजबूत टेलीकॉम इन्फ्रास्ट्रक्चर खड़ा करना बहुत मुश्किल या नामुमकिन होता है. जब भी मौसम खराब होता है और मोबाइल नेटवर्क फेल हो जाते हैं, तब भी यह रिसीवर आराम से काम करता है. यह सीधे सैटेलाइट सिग्नल्स को कैप्चर करके विजुअल डेटा स्क्रीन पर दिखाता है. इससे स्थानीय लोगों को यह साफ अंदाजा हो जाता है कि आसमान में बादल किस तरफ बढ़ रहे हैं और मौसम का मिजाज आगे कैसा रहने वाला है.

पॉकेट फ्रेंडली और आसान इस्तेमाल
इस पूरे प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खूबी इसका बजट और इसकी प्रैक्टिकल अप्रोच है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक SummitSathi यूनिट को बनाने में लगभग 68,000 रुपये का खर्चा आता है. इसे बाजार में आसानी से मिलने वाले नॉर्मल कंपोनेंट्स से तैयार किया गया है. इसका मतलब यह हुआ कि यह करोड़ों रुपये के बड़े और महंगे सैटेलाइट सेटअप्स की तुलना में बेहद सस्ता और किफायती है. इसके अलावा, प्रोजेक्ट की टीम ने सिर्फ डिवाइस बनाकर छोड़ नहीं दिया है, बल्कि वहां के लोकल लोगों को इसे चलाना भी सिखाया है. हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की सेराज घाटी के 10 गांवों के लिए तीन ऐसे रिसीवर लगाने की प्लानिंग है, और इसके लिए तीन स्थानीय ऑपरेटरों को ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है ताकि उन्हें बाहर से किसी टेक्निकल एक्सपर्ट की बार-बार जरूरत न पड़े.

गलतफहमी दूर करना जरूरी: यह कोई क्लाउडबस्ट प्रेडिक्शन सिस्टम नहीं है
यहां एक बात बहुत साफ समझनी जरूरी है कि आगम का यह डिवाइस कोई जादू की छड़ी नहीं है. प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों ने खुद यह क्लेयर किया है कि SummitSathi कोई क्लाउडबस्ट (बादल फटने की घटना) का एडवांस प्रेडिक्शन करने वाला सिस्टम नहीं है. यह सरकार या मौसम विभाग के ऑफिशियल वेदर फॉरकास्ट, वार्निंग्स या इमरजेंसी अलर्ट्स की जगह नहीं ले सकता. इसका सीधा सा काम यह है कि जब सारे कम्यूनिकेशन चैनल्स ठप पड़ जाएं, तब यह लोगों को बादलों और मौसम की विजुअल तस्वीरें मुहैया कराएं ताकि वे खुद देखकर सतर्क हो सकें. यह एक एडिशनल सपोर्ट सिस्टम है जो मुश्किल समय में लोकल कम्युनिटी की मदद करता है.

आगम जैन का साइंस और एस्ट्रोनॉमी से पुराना नाता
यह पहली बार नहीं है कि आगम ने कोई ऐसा धांसू कारनामा किया हो. पढ़ाई के साथ-साथ उनका दिमाग हमेशा रिसर्च और साइंस की तरफ दौड़ता रहा है. इससे पहले आगम ने लगभग 24 महीनों तक हैदराबाद के 25 अलग-अलग इलाकों में घूमकर रात के समय आसमान की चमक यानी नाइट-सकाई ब्राइटनेस का डेटा कलेक्ट किया था. इस पूरी रिसर्च का मकसद अर्बन लाइट पोल्यूशन (शहरों की रोशनी से होने वाले प्रदूषण) को स्टडी करना था. इतना ही नहीं, वह एक किताब भी लिख चुके हैं जिसका नाम A Window to the Universe है, जो उनकी एस्टाफोटोग्राफी और स्पेस के प्रति दीवानगी को साफ दिखाती है. अब उन्होंने अपनी इस पैशन को एक रियल वर्ल्ड प्रॉब्लम को सॉल्व करने में इस्तेमाल किया है.

यूथ के लिए एक बहुत बड़ी इंस्पिरेशन
आगम जैन की यह कहानी आज के हर उस युवा के लिए एक जबरदस्त सीख है जो सिर्फ बड़ी डिग्रियों का इंतजार करता रहता है. उन्होंने साबित कर दिया कि अगर आपके अंदर कुछ नया करने का पैशन है, सही दिशा में मेहनत है, और समाज की किसी सच्ची समस्या को हल करने की इच्छा है, तो उम्र या क्लास सिर्फ एक नंबर बनकर रह जाती है. आज जब लोग छोटी-छोटी कमियों को रोना रोते हैं, तब एक स्कूल का छात्र देश के दूरदराज इलाकों के लोगों की जिंदगी आसान बनाने में लगा हुआ है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

मोहित चतुर्वेदी डिजिटल न्यूज मीडिया में 16 से अधिक वर्षों का एक्सपीरियंस रखने वाले एक वरिष्ठ टेक जर्नलिस्ट हैं, जो वर्तमान में Zee News में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में टेक्नोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं. स्मार्टफोन रिव्यू, गैजेट एनालिसिस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा में गहरी विशेषज्ञता रखने वाले मोहित ने Apple, Samsung, OnePlus, Vivo और Xiaomi जैसे टॉप ब्रांड्स के फ्लैगशिप डिवाइसों का गहन और निष्पक्ष इन-डेप्थ रिव्यू किया है. अंतरराष्ट्रीय टेक इवेंट्स की ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव रखने वाले मोहित ने लंदन में 'Nothing Phone' और आयरलैंड के बेलफास्ट में 'Realme' के ग्लोबल लॉन्च इवेंट्स को कवर किया है, और इससे पहले वे NDTV, आजतक और दैनिक भास्कर जैसे देश के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में टेक जर्नलिज्म और डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं. जटिल तकनीकी बारीकियों को बेहद आसान भाषा में डिकोड करने के लिए पहचाने जाने वाले मोहित से सीधे Mohit.chaturvedi@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए या उनके एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट किया जा सकता है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES