SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Samsung के इन फोन्स पर बंपर डिस्काउंट, ₹33,999 वाला फोन मिलेगा सिर्फ ₹25,999 में, जानिए कहां मिलेगा ऑफर

अगर आप फेस्टिव सीजन में नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो Amazon की Great Indian Festival Sale आपके लिए खास हो सकती है. इस सेल में Samsung के कई स्मार्टफोन ऑफर के साथ कम कीमत में मिलेंगे.

Written By Udbhav Tripathi
Published: Oct 03, 2026, 07:13 PM IST | Updated: Oct 03, 2026, 07:50 PM IST
Image Credit: सैमसंग फोन डिस्काउंट ऑफर
Join

अगर आपका भी स्मार्टफोन पुराना हो गया है और नया फोन लेना चाहते हैं, तो फेस्टिव सीजन आपके लिए खास हो सकता है! 8 सितंबर से शुरू हो रही ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon की Great Indian Festival Sale में स्मार्टफोन पर बड़ी डिस्काउंट मिल सकता है, खासकर सैमसंग के फोन्स पर. 8 तारीख से शुरू होने वाली अमेजन की सेल को लेकर कंपनी ने मिलने वाले कई स्मार्टफोन ऑफर्स की जानकारी पहले ही दे दी है. Samsung के कई फोन इस दौरान कम कीमत में मिलेंगे. इनमें बजट से लेकर फोल्डेबल फोन तक शामिल हैं.

Samsung Galaxy M17e और M17 हुए सस्ते

सैमसंग के बजट और मिड रेंज फोन खरीदने वालों के लिए सेल में कई अच्छे ऑफर मिलेंगे. Samsung Galaxy M17e को सेल के दौरान 16,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इसकी मौजूदा कीमत के मुकाबले यह लगभग 3,000 रुपये सस्ता मिलेगा.

वहीं Samsung Galaxy M17 की कीमत भी 19,999 रुपये से नीचे जाने वाली है. इसकी नार्मल दिनों में कीमत 21,999 रुपये होती है. यानी इस फोन पर भी कस्टमर्स को अच्छी बचत मिल सकती है. Samsung Galaxy M47 की कीमत में सबसे ज्यादा कटौती देखने को मिल रही है. यह फोन सेल के दौरान 25,999 रुपये में मिलेगा, वहीं इसकी नार्मल दिनों में कीमत 33,999 रुपये है. यानी कस्टमर्स को इस फोन पर लगभग 8,000 रुपये की बचत होगी.

Foldable फोन भी कम कीमत में

अगर आपकी नजर सैमसंग के प्रीमियम फोल्डेबल फोन पर है, तो Great Indian Festival Sale में यहां भी राहत मिल सकती है. Samsung Galaxy Z Fold 8 की कीमत कम होकर 1,72,999 रुपये हो जाएगी. इसकी नार्मल दिनों में कीमत 1,79,999 रुपये है. इसी तरह Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra को 1,92,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इसकी नार्मल कीमत 1,99,999 रुपये है. दी गई कीमतों में लागू कूपन डिस्काउंट को शामिल किया गया है.

दूसरे स्मार्टफोन पर भी 80 फीसदी तक छूट

अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में सिर्फ सैमसंग ही नहीं, बल्कि दूसरे बड़े स्मार्टफोन ब्रांड के फोन पर भी ऑफर मिलेंगे. अमेजन ने स्मार्टफोन पर 80 फीसदी तक की छूट देने की बात कही है. इसके साथ ही लैपटॉप, टैबलेट और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान पर भी कई तरह के ऑफर देखने को मिलेंगे.

SBI कार्ड से अतिरिक्त छूट

सेल में बैंक ऑफर का फायदा भी उठाया जा सकता है. SBI कार्ड से खरीदारी करने पर 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं, तो उसकी कीमत के आधार पर ज्यादा छूट भी मिल सकती है.

(ये भी पढे़ंः 6 करोड़ 60 लाख साल साल और 5 करोड़ रोज का खर्च... जानिए क्यों अपने ही AI एजेंट्स के चक्कर में मुसीबत में फंसा OpenAI?)

इसके साथ ही अमेजन पे से जुड़े कैशबैक और दूसरे पेमेंट ऑफर भी मिलेंगे. कई प्रोडक्ट पर नो कॉस्ट EMI का भी ऑप्शन दिया जा सकता है. प्राइम मेंबर्स को सेल में कुछ खास फायदे मिलेंगे. उन्हें चुनिंदा ऑफर और सेल का अर्ली एक्सेस मिल सकता है. ऐसे में अगर आप फेस्टिव सीजन में Samsung का नया फोन लेने की सोच रहे हैं, तो 8 अक्टूबर से शुरू होने वाली Amazon Great Indian Festival Sale पर नजर रखना फायदेमंद रहेगा.

(ये भी पढे़ंः Anthropic के दफ्तर पहुंचे हिंदू संत, AI ने बुक की फ्लाइट-होटल और फिर साइन कराया NDA! क्या है पूरा मामला?)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

उद्भव त्रिपाठी जी न्यूज डिजिटल में सब एडिटर हैं. वह जुलाई 2025 में जी न्यूज से जुड़े. साइंस और ऑटो-टेक की खबरें लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं. उन्होंने अब तक Samsung, Realme और  Vivo जैसे स्मार्टफोन्स के रिव्यू किए हैं. 2025 के बिहार चुनाव में इन्होंने लाइव खबरें चलाई थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी. इनकी खबरें काफी भरोसेमंद होती हैं. इससे पहले वे हरिभूमि में काम कर चुके हैं. जहां उन्होंने टेक, एक्सप्लेनर और देश दुनिया पर भी काम किया. इनकी पढ़ाई की बात करें तो इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मॉस कम्यूनिकेशन में PG कर रखा है. अगर आपको इनसे बात करनी है, तो आप udbhavtripaathi@gmail.com पर जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES