IND vs NZ 1st Test Day 1 LIVE: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला जा रहा है. भारतीय टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है और न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है. टीम इंडिया इस मैच में चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरी है, जबकि वॉशिंगटन सुंदर एकमात्र स्पिन गेंदबाज के तौर पर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा है. रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ा है.
प्लेइंग इलेवन
भारत: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा.
न्यूजीलैंड: टॉम लैथम (कप्तान), डेवॉन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जेमिसन, मैट हेनरी, जैकब डफी.