SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

WPL 2027 ऑक्शन के 10 सबसे महंगे खिलाड़ी: ऑस्ट्रेलिया की कप्तान पर पैसों की बरसात, किरण नवगिरे भी हुईं मालामाल

महिला प्रीमियर लीग 2027 के ऑक्शन में यूपी वॉरियर्स ने ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिन्यू पर बड़ा दांव लगाया. फ्रेंचाइजी ने स्टार ऑलराउंडर को 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा. भारतीय खिलाड़ी किरण नवगिरे को दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख रुपये में खरीदा.

Written By Ritesh Kumar
Published: Oct 28, 2026, 06:44 PM IST | Updated: Oct 28, 2026, 07:46 PM IST
Image Credit: WPL 2027 ऑक्शन के 10 सबसे महंगे खिलाड़ी
Join

WPL 2027 Auction: महिला प्रीमियर लीग 2027 से पहले बुधवार (28 अक्टूबर) को कोच्चि के ग्रैंड हयात होटल में ऑक्शन का आयोजन हुआ. ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिन्यू को यूपी वॉरियर्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा. स्टार ऑलराउंडर तीनों फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की कप्तान हैं. उनके नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता. मुंबई इंडियंस के साथ थोड़ी देर चली बोली के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने किरण नवगिरे को अपनी टीम में शामिल कर लिया. 75 लाख रुपये की बोली पर मुंबई इंडियंस पीछे हट गई, जिससे दिल्ली को यह भारतीय 'बिग-हिटर' खिलाड़ी मिल गई.

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान सोफी मोलिन्यू पर उनकी पिछली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी दिलचस्पी दिखाई. हालांकि, मौजूदा चैंपियन टीम 1.05 करोड़ रुपये की बोली पर पीछे हट गई, क्योंकि नीलामी में उतरते समय उनके पास कुल 1.15 करोड़ रुपये का ही बजट था. RCB सोफी मोलिन्यू को तो नहीं खरीद सकी, लेकिन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी ऑलराउंडर जेस जोनासेन को 40 लाख रुपये में खरीदकर गेंदबाजी को और मजबूत किया है. 

WPL 2027 ऑक्शन के 10 सबसे महंगे खिलाड़ी

सोफी मोलिन्यू (ऑस्ट्रेलिया) - 1.10 करोड़ रुपये में यूपी वॉरियर्स ने खरीदा
किरण नवगिरे (भारत) - 75 लाख रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा
जी कामलिनी (भारत) - 40 लाख रुपये में गुजरात जाएंट्स ने खरीदा
जेस जोनासेन (ऑस्ट्रेलिया) - 40 लाख रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा
स्नेह राणा (भारत) - 30 लाख रुपये में यूपी वॉरियर्स ने खरीदा
ग्रेस हैरिस (ऑस्ट्रेलिया) - 30 लाख रुपये में यूपी वॉरियर्स ने खरीदा
ओर्ला प्रेंडरगास्ट (आयरलैंड) - 30 लाख रुपये में गुजरात जाएंट्स ने खरीदा
सुषमा वर्मा (भारत) - 30 लाख रुपये में यूपी वॉरियर्स ने खरीदा
लतिका इनामदार (भारत) - 10 लाख रुपये में मुंबई इंडियंस ने खरीदा

यूपी वॉरियर्स की टीम में ऑस्ट्रेलिया की दो चैंपियन कप्तान

सोफी मोलिन्यू के आने से यूपी वॉरियर्स की टीम काफी मजबूत दिख रखी है. फ्रेंचाइजी ने WPL 2027 ऑक्शन में स्टार ऑलराउंडर ग्रेस हैरिस को भी खरीदा, जो आक्रामक बैटिंग के लिए जानी जाती हैं. टीम ने स्नेह राणा और सुषमा वर्मा पर भी भरोसा जताया है. यूपी वॉरियर्स की टीम में अब ऑस्ट्रेलिया की दो वर्ल्ड कप विनिंग कैप्टन मौजूद हैं. पूर्व महान कप्तान और बल्लेबाज मेग लैनिंग पहले से यूपी टीम का हिस्सा हैं, जिनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम 5 वर्ल्ड कप (4 टी20 विश्व कप और एक 50-ओवर वर्ल्ड कप) जीत चुकी है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES