SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

क्रिकेट की रूल बुक में 'हैंडशेक' का क्या है नियम? MCC ने IND-PAK विवाद पर तोड़ी चुप्पी

भारत और पाकिस्तान खेल जगत में इन दिनों सुर्खियों में हैं. इंडिया ए और पाकिस्तान ए की टीमें एसीसी मेंस राइजिंग स्टार एशिया कप में एक-दूसरे को टक्कर दे रहे हैं. हमेशा की तरह इस बार भी हैंडशेक नहीं हुआ. ये सिलसिला पिछले ढेढ़ साल से चला आ रहा है. अब क्रिकेट के नियम बनाने वाली संस्था MCC ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

Written By Kavya Yadav
Published: Nov 22, 2026, 22:19 IST | Updated: Nov 22, 2026, 22:36 IST
Join

लगभग दो साल होने को हैं और भारत-पाकिस्तान के प्लेयर्स के बीच खेल जगत में हैंडशेक देखने को नहीं मिलता है. इन दिनों भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबले चर्चे में हैं. एक तरफ ब्लाइंड क्रिकेट में कंट्रोवर्सी चल रही है, दूसरी तरफ एसीसी राइजिंग स्टार एशिया कप में बवाल देखने को मिला. हैंडशेक को लेकर क्रिकेट के नियम बनाने वाली संस्था ने अब जाकर चुप्पी तोड़ी है. हैंडशेक को लेकर क्रिकेट की रूल बुक में क्या नियम है, आइए समझते हैं.

मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) के क्रिकेट प्रमुख फ्रेजर स्टीवर्ट ने रविवार को साफ किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही हेंडशेक कंट्रोवर्सी में एमसीसी दखल नहीं देगा. ये सिलसिला 2025 के पुरुष एशिया कप के दौरान शुरू हुआ था. पहलगाम आतंकी हमले के कुछ ही हफ्तों बाद ही भारत की तरफ से ये कदम उठाया गया था, जल्द ही यह बहिष्कार अलग-अलग लिंग, आयु-वर्ग, टूर्नामेंटों और कभी-कभी अन्य खेलों तक भी फैल गया.

क्या कहता है नियम?

PTI के अनुसार, स्टीवर्ट ने कहा, "कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जो क्रिकेट से परे होती हैं. ऐसी घटनाएं जिनपर राजनीति के अंतर्गत आती हैं, इसपर बात करना मेरे अधिकार क्षेत्र से बाहर है. हम बस इतना सुनिश्चित कर सकते हैं कि मैदान पर खिलाड़ी एक-दूसरे का सम्मान करें, अंपायरों और उनके फैसलों का सम्मान करें, और खेल के प्रति सम्मान बनाए रखें."

MCC नहीं देगा दखल

उन्होंने आगे कहा, "हम केवल इसी बात को नियंत्रित कर सकते हैं. अगर ऊपर से 'हैंडशेक' को लेकर कोई निर्देश आता है, तो MCC उसे नियंत्रित नहीं कर सकता. हम चाहेंगे कि चीजें सामान्य हो जाएं, लेकिन हम समझते हैं कि इसमें कहीं बड़े मुद्दे शामिल हैं, जो हमारे नियंत्रण से पूरी तरह बाहर हैं." इन दिनों ऑस्ट्रेलियाई टीम का 8 साल पुराना सैंडपेपर कांड का मुद्दा भी चर्चा में है. इसपर भी उन्होंने चुप्पी तोड़ी.

ये भी पढे़ं... W, W, W, W... 4 गेंद पर 4 विकेट, जमशेद आलम का ड्रीम डेब्यू, चमत्कारी स्पेल से रचा इतिहास

स्टीवर्ट ने आगे कहा, "मेरा मानना ​​है कि जहां तक ​​क्रिकेट के नियमों का सवाल है, गेंद पर सैंडपेपर का इस्तेमाल करना नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है. मुझे नहीं लगता कि इस बात पर किसी को कोई शक है कि ऐसा हुआ था. क्या कुछ हुआ, किसे क्या पता था और आठ साल बाद नए आरोप लगाना. इन सब पर MCC की ओर से टिप्पणी करना उचित नहीं है."
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

4 साल से खेल पत्रकारिता में सक्रिय. 2022 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर डेब्यू किया. क्रिकट्रैकर, न्यूज18 से होते हुए अब जी न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हैं. खेल जगत की हर हलचल, हर खास कहानी और हर ब्रेकिंग न्यूज पर पकड़. IPL, ODI World Cup, T20 World Cup, Olympics समेत कई बड़े इवेंट्स कवर किए हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES